वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ ‘हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव’ का 2025 का भूमिपूजन
लखनऊ। लखनऊ के बहुप्रतीक्षित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ‘हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव-2025’ की प्रतीक्षा खत्म होने वाली है। आयोजक अरुण प्रताप सिंह,गुंजन वर्मा,रनवीर सिंह,हेमू चौरसिया इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 19 नंबर 2025 से शुरू। महोत्सव लखनऊ महोत्सव स्थल आशियाना के कांशीराम सांस्कृतिक स्थल,स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ पर प्रति वर्ष लगता है। सरोजनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के सौजन्य से योयो हनी सिंह का नाईट कंसर्ट दिनांक 22 नवंबर को रखा गया है।
मां गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अरुण प्रताप सिंह तथा नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की महानगर सह संयोजक गुंजन वर्मा की उपस्थिति में सोमवार शाम को विधि पूर्वक भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ आचार्य पंडित अनुराग मिश्र शास्त्री द्वारा पूजन करा कर महोत्सव का ध्वज स्थापित किया गया । आयोजक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि भूमिपूजन से पूर्व ही उन्होंने सामाजिक व राजनैतिक जीवन से जुड़े गणमान्य महानुभावों से व्यक्तिगत भेंट कर कार्यक्रम के लिए औपचारिक न्योता दिया है। हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2025 के स्वागत एवं अभिनंदन हेतु लखनऊ के विभिन्न चौराहों एवं हायवे पर होरडिंग, यूनिपोल, एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष ‘हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव’ की थीम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ है। मेले में सभी 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हस्तशिल्प उत्पादों उपलब्ध होंगे। स्वादिष्ट व्यंजन, स्वदेशी झूले,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विशालकाय मंच बनाया जा रहा है जो पूरी तरह नि:शुल्क रहता है। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर शेख, संतोष श्रीवास्तव, मनोज सिंह चौहान, संदीप शुक्ला, मोनालिसा,रोली जायसवाल, रोली सिंह, नीलम श्रीवास्तव, ठाकुर राम सिंह, अंशुमान सिंह, सत्यशरण सिंह, प्रदीप शुक्ला, ब्रह्म शंकर सिंह, नीरज यादव, रवि पाण्डेय, सुनील भाटिया, आदित्य कुमार, राकेश कुमार, विजय गुप्ता, शुभम, अमित तिवारी धीरेंद्र सिंह एडवोकेट शक्ति सिंह, एडवोकेट विवेक सिंह, प्रखर सिंह ,प्रीति मिश्रा, आकाश कुमार(अमिताभ शर्मा), एडवोकेट संदीप द्विवेदी चंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।





