back to top

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तक
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में शुक्रवार 20 मार्च को कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तक दोपहर तीन बजे भव्य हिन्दू नव वर्ष शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शंखनाद और डमरू वादन करती, झांझ-मंजीरे के साथ पीले वर्ण की साड़ियां धारण कर मातृशक्तियां धर्मध्वज के साथ शामिल होंगी। सुंदरकांड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान के माध्यम से लोगों को संगठित होने का संदेश दिया जाएगा। इस अभियान का एक ही उद्दश्य है कि देवों और संतों की भूमि भारतवर्ष दोबारा विश्व गुरु बने। इसकी पूर्व संध्या पर बुधवार 18 मार्च को सपना गोयल ने बताया कि हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत का प्रारंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से होता है, जिसे ब्रह्म पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना शुरू करने का शुभ दिन माना जाता है। इसी दिन से पंचांग शुरू होता है, जिसके महीनों के नाम, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की आकाश में स्थिति नक्षत्रों के अनुसार रखे गए हैं।
सपना गोयल ने हिन्दु नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बताया कि गुरुवार 19 मार्च 2026 को विक्रम संवत 2083 चैत्र प्रतिपदा को नवरात्र आगमन से ही हिन्दू नव वर्ष भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों का आवाहन किया कि वे सुबह उठकर अपने-अपने घरों में शंखनाद करें। पीला या भगवा हिन्दुस्तानी वस्त्र पहने। मस्तक पर तिलक लगाए और मंगल गान करें। प्रसाद और भोग के रूप में खीर या हलवा बनाकर उसका वितरण करें। गरीबों को दान करें। घरों और संस्थानों को केसरिया धर्मध्वज, फूलों, बंधनवार, रंगोली और दीपों से अलंकृत करें। सोशल साइट्स पर जनजागृति के लिए इस दिवस की शुभकामनाएं और चित्र साझा करें। नजदीकी मंदिरों में जाकर पूजन अर्चन करें। सपना गोयल के अनुसार भारत उत्थान के हेतु ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, मातृ शक्तियों द्वारा वृहद स्तर पर करवाया जा रहा है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृ शक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। इस क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर तीर्थाटन का सिलसिला भी शुरू किया गया है। इसके तहत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, नैमिषारण्य तीर्थ, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर, कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगा जी घाट परिसर और चित्रकूट के रामघाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इसके साथ ही बीते साल 11 सितम्बर से अयोध्या जी में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। दूसरी ओर सेवा परमो धर्म: को बीज मंत्र मानते हुए दरिद्र नारायण की सेवा के भाव से जाड़ों में कम्बल वितरण और विभिन्न पावन अवसरों पर भंडारों का आयोजन भी करवाया जा रहा है। इसके साथ ही सावन माह में वृहद कावड़ सेवा भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

आज से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, गुरु बृहस्पति राजा और मंगल देव होंगे मंत्री

लखनऊ। पंचांग के मुताबिक 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। आपको बता दें कि...