back to top

हिन्दी हमारे मान व सम्मान की भाषा है : डॉ. हेमांशु सेन

हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिलनी चाहिए : डॉ. ऋचा मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह के शुभ अवसर पर दिन रविवार 14 सितम्बर, 2025 को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी भवन के निराला सभागार लखनऊ में पूर्वाह्न 10.30 बजे से किया गया। दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के उपरान्त वाणी वंदना श्रीमती रत्ना शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गयी। अतिथि डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. हेमांशु सेन सिंह एवं डॉ. रामकृष्ण का स्वागत स्मृति चिह्न भेंट कर डॉ0. अमिता दुबे, प्रधान सम्पादक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा किया गया। डॉ. ऋचा मिश्रा ने कहा हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता अवश्य मिलनी चाहिए। भारत का पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान है। भारत के धार्मिक गं्रथ विदेशी विद्वानों के लिए एक मार्ग दर्शन के रूप में कार्य करते रहे हैं। विदेशों में भी कई विद्वानों ने हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार का बहुत प्रयास किया। विश्व ने भारतीय संस्कृति के महत्व व उसके प्रभाव को जाना है। हिन्दी भाषा आज पूरे विश्व में प्रचारित हो रही है। जिसमें संचार माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज विश्व में हिन्दी की ज्ञान संपदा काफी तेजी से बढ़ रही है। डॉ. हेमांशु सेन सिंह ने कहा- हिन्दी हमारे मान व सम्मान की भाषा है। हिन्दी आज नायकत्व की भूमिका में है। आज कोई संशय नहीं कि भाषा की दृष्टि से हिन्दी की विकास यात्रा पूरे विश्व में आगे बढ़ती जा रही है। हिन्दी में विशेष गुण हैं। इसलिए इसे समावेशी भाषा के रुप में जाना जाता है। हिन्दी भाषा का वैशिष्ट्य आज भी विद्यमान है। महात्मा गांधी जी ने कहा हिन्दी भाषा मेरे लिए स्वराज का प्रश्न है। भारतवासियों की आँखों में हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में देखने की प्रबल इच्छा भी है। हिन्दी को समावेशी भाषा के रूप में बनना होगा। हिन्दी भाषा के पास एक व्यापक व्याकरण की विरासत है। हिन्दी एक सजीव भाषा है, उसका स्वरूप विराट है। हिन्दी में उदारता का गुण विश्व फलक पर उसे महत्वपूर्ण स्थान दिलाता रहा है। भाषा विचारों के आदान-प्रदान का साधन है।
डॉ. रामकृष्ण ने कहा हमारा चिन्तन यदि महान होगा तो मंजिल पर पहुँचना संभव हो जाता है। चिन्तन से ही सकारात्मक परिणाम मिलता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ पर हिन्दी बहुतायत से बोली जाती है। संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी की मान्यता की पूर्ण संभावनाएं हैं। भारत को हिन्दी की राष्ट्र भाषा के रूप में मान्यता देनी होगी। विश्व मंच पर भारत को हिन्दी भाषा के संदर्भ में प्रभावशाली भूमिका निभानी होगी।
ओम प्रकाश सिंह, विशेष सचिव (भाषा) ने कहा हिन्दी को सर्वोच्च स्थान प्रदान करने में हमारे वेदों, पुराणों की भूमिका महतवपूर्ण रही है। हिन्दी को आगे बढ़ाने में हमें कृतसंकल्प होना पडेगा। हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में हमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हिन्दी एक दिन विश्व फलक पर अपना परचम लहरायेगी। डॉ. अमिता दुबे द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं संगोष्ठी में उपस्थित समस्त साहित्यकारों, विद्वत्तजनों एवं मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

जिउतिया व्रत रख कर की संतान की दीर्घायु की कामना

शाम को व्रती महिलाओं ने नदी-घाटों व घरों में स्नान कियालखनऊ। संतान की मंगलकामना व दीघार्यु को लेकर रविवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत...

शारदीय नवरात्र पर बन रहा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग

लखनऊ। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार नवरात्र...

नृत्य नाटिका के जरिए दिया जिनवाणी का संदेश

जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व एवं विश्व मैत्री दिवस लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत समाप्त होने पर...

Most Popular

शारदीय नवरात्र पर बन रहा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग

लखनऊ। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार नवरात्र...

नृत्य नाटिका के जरिए दिया जिनवाणी का संदेश

जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व एवं विश्व मैत्री दिवस लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत समाप्त होने पर...

उत्तर प्रदेश को मिला ओणम महोत्सव में द्वितीय स्थान

परेड व समापन के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की गईलखनऊ। विगत दिनों ओणम के अवसर पर केरल राज्य के ओणम महोत्सव में साउथ...

बुक फेयर में बिकीं सवा करोड़ की किताबें

22वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का समापन याद किये गये गोपाल चतुवेर्दी, शम्भूनाथ, अनूप श्रीवास्तव व विक्रम राव स्टाल धारक और सहयोगी हुए सम्मानित लखनऊ। बलरामपुर गार्डन अशोक...

उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 विभूतियां सम्मानित

उर्दू अकादमी में दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ। दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन 14 सितम्बर 2025 को उर्दू अकादमी, गोमती...

गुरु पूजा एवं भंडारे में उमड़ा संत समाज

गुरु पूजा एवं भंडारे का आयोजनलखनऊ। सदगुरु कबीर जागू आश्रम दसौली पर आज गुरु पूजा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक ऋषि त्रिवेदी...

श्रील प्रभुपाद जी ने अमेरिका जाकर पूरे विश्व को दिया कृष्ण भक्ति का संदेश

इस्कॉन मंदिर में विशेष आरती हुईलखनऊ। इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कांशसनेस) के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी महाराज के 14 सितंबर 1965 में अमेरिका...

तश्ना आलमी की शायरी की किताब का विमोचन

याद ए तश्ना में अंधेरे के समय में आगे बढ़ते रहने की अपीललखनऊ। जन संस्कृति मंच (जसम) की ओर से बलराज साहनी सभागार सालाना...