back to top

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर बनेगी हिंदी फिल्म ‘शतक’, संघ की ऐतिहासिक यात्रा को करेगी रेखांकित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लिए यह वर्ष अत्यंत विशेष और ऐतिहासिक है। देश की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संघ ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसी ऐतिहासिक अवसर को रेखांकित करती हिंदी फिल्म ‘शतक (संघ के 100 वर्ष)’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है, जो संघ की सौ वर्षीय यात्रा को सिनेमा के माध्यम से प्रस्तुत करेगी।

शताब्दी का यह सफर पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज भारत के सबसे अधिक चर्चित और प्रभावशाली संगठनों में शामिल है। हालांकि, संघ को लेकर बनी सार्वजनिक धारणाएं कई बार अधूरी जानकारी और पूर्वाग्रहों पर आधारित रही हैं। संघ के मूल दर्शन, उसकी मूल्य-व्यवस्था और आंतरिक कार्यप्रणाली को गहराई से समझने का प्रयास अपेक्षाकृत कम हुआ है।

इसी पृष्ठभूमि में फिल्म ‘शतक’ शोर-शराबे और स्थापित धारणाओं से परे जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वास्तविक, ईमानदार और ऐतिहासिक यात्रा को प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। फिल्म का निर्माण वीर कपूर ने किया है, जबकि आशीष तिवारी सह-निर्माता हैं। इस परियोजना को एडीए 360 डिग्री एलएलपी के सहयोग से तैयार किया गया है।

फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान के साथ-साथ एम. एस. गोलवलकर (गुरुजी) के नेतृत्व में हुए संगठनात्मक विस्तार और विकास को प्रमुखता से दर्शाया गया है। संघ की मूल्यनिष्ठ कार्यसंस्कृति, अनुशासन और दीर्घकालिक दृष्टि को फिल्म की कथा के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाया गया है।

फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने कहा,मैंने हमेशा इस राष्ट्र की सेवा की है और उसी भावना से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा करने का प्रयास किया है। ‘शतक’ सौ वर्ष पहले शुरू हुई उस यात्रा की एक विनम्र प्रस्तुति है, जो शांत लेकिन निरंतर परिश्रम से आगे बढ़ी है। आज जब दुनिया भारत की ओर प्रेरणा के लिए देख रही है, तब संघ की भूमिका को पूर्वाग्रहों से परे जाकर ईमानदारी से प्रस्तुत करना आवश्यक है।

फिल्म का निर्देशन आशीष मल ने किया है। ‘शतक’ इसी वर्ष देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म न केवल संघ के इतिहास को सामने लाने का प्रयास है, बल्कि उन मूल्यों और विचारों को भी रेखांकित करती है, जिन पर आरएसएस की सौ वर्षीय यात्रा आधारित रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...