back to top

सेबी प्रमुख के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोप अब सत्ता पक्ष-विपक्ष की बहस से परे: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि सेबी चेयरपर्सन के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप अब सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच की बहस से परे हैं क्योंकि यह अब केंद्र की साख और विश्वसनीयता को प्रभावित कर रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, पहले अदाणी समूह और अब सेबी चेयरपर्सन पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट फिर से जबरदस्त चर्चा में है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर इस हद तक जारी है कि इसे देशहित को प्रभावित करने वाला बताया जा रहा है। अदाणी व सेबी द्वारा सफाई देने के बावजूद मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा बल्कि उबाल पर है।

मायावती ने कहा, वैसे यह मुद्दा अब सत्ता व विपक्ष के वाद-विवाद से परे जा कर केन्द्र की अपनी साख व विश्वसनीयता को प्रभावित कर रहा है, जबकि केन्द्र सरकार को अब तक इसकी जेपीसी या न्यायिक जांच जैसी उच्च-स्तरीय जांच जरूर बैठा देनी चाहिये थी तो यह बेहतर होता। अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा तथा मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था।

उसने कहा कि ये वही कोष हैं जिनका कथित तौर पर विनोद अदाणी ने पैसों की हेराफेरी करने तथा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। विनोद अदाणी, अदाणी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं। आरोपों के जवाब में बुच दंपति ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि ये निवेश 2015 में किए गए थे, जो 2017 में सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति तथा मार्च, 2022 में चेयरपर्सन के रूप में उनकी पदोन्नति से काफी पहले था। ये निवेश सिंगापुर में रहने के दौरान निजी तौर पर आम नागरिक की हैसियत से किए गए थे। सेबी में उनकी नियुक्ति के बाद ये कोष निष्क्रिय हो गए।

अदाणी समूह ने भी सेबी प्रमुख के साथ किसी भी तरह के वाणिज्यिक लेन-देन से इनकार किया है। संपत्ति प्रबंधन इकाई 360वन (जिसे पहले आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट कहा जाता था) ने अलग से बयान में कहा कि बुच तथा उनके पति धवल बुच का आईपीई-प्लस फंड। में निवेश कुल निवेश का 1.5 प्रतिशत से भी कम था और उसने अदाणी समूह के शेयरों में कोई निवेश नहीं किया था।

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगालखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

नन्हे कदमों ने जगाई स्वच्छता की अलख

लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर...

रमजान मुबारक: तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

मुल्क में अमन की हुई दुआलखनऊ। रमजान मुबारक के महीने में सोमवार को तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआ। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, करामत...

पृथ्वीनाथ भार्गव की कलाकृतियों से नए कलाकारों ने सीखा

प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचनलखनऊ। वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी...