back to top

गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही, किसी भी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में राजधानी में जगह-जगह खालिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

साथ ही, गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। बता दें कि इस बार बिना टिकट या निमंत्रण पत्र के गणतंत्र दिवस समारोह में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा, बिना परिचय पत्र के टिकट भी नहीं मिलेगा। दिल्ली बॉर्डर पर भी परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही, इस बार एक नयी व्यवस्था भी की गई है, जिसके तहत अब वही परिचय पत्र दिखाना होगा जो टिकट लेते समय दिखाया था।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसीपी सिद्धार्थ जैन ने कहा कि हमारे पास इनपुट है कि खालिस्तानी संगठनों और अल-कायदा सहित कुछ आतंकवादी संगठन 26 जनवरी को किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। अप्रिय घटना को रोकने के लिए हमने कुछ कदम उठाए हैं, जिनमें वांछित आतंकवादी के पोस्टर लगाना भी शामिल हैं। इसके तहत ही दिल्ली पुलिस ने कई स्थानों पर खालिस्तानी आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में उन फरार आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं, जिनकी दिल्ली पुलिस को तलाश है।

पुलिस को शक है कि ये आतंकी संगठन किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। पोस्टर में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ), खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ), खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ), बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकियों की तस्वीरें हैं। इतना ही नहीं, अल कायदा और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों के पोस्टर भी दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह लगाए हैं। बता दें कि पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से गाजीपुर, सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि खालिस्तानी आतंकी इन किसानों का फायदा उठाकर किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इन्हीं आशंकाओं के चलते दिल्ली पुलिस खुफिया एजेंसी के साथ लगातार संपर्क में हैं। 26 जनवरी को घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को अपने साथ आईडी कार्ड रखना जरूरी होगा, क्योंकि पुलिस कहीं पर भी रोककर आईडी कार्ड की जांच व पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने दूसरे राज्यों और एनसीआर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अधिकारियों ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य और किसान आंदोलन से उत्पन्न परिस्थितियों में खुफिया और आतंकवाद से जुड़ी सूचनाओं को साझा करना था। दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फरीदाबाद, नोएडा और गुड़गांव के पुलिस आयुक्तों के अलावा मेरठ के एडीजीपी ने भी हिस्सा लिया था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले महीने आतंकी संगठन से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आतंकियों में से दो पंजाब और तीन कश्मीर के रहने वाले हैं। ये सभी इस्लामिक और खालिस्तानी संगठन से जुड़े हुए बताए गए थे। दिल्ली के शकरपुर इलाके में पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के दौरान इन पांचों आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...