back to top

हिज़्बुल्लाह के नेता हाशिम सैफुद्दीन हमले में ढेर, इजराइल ने किया दावा

बेरूत। इजराइल ने दावा किया है कि उसने इस महीने की शुरुआत में बेरूत में हुए हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक नेता हाशिम सैफीद्दीन को मार गिराया था, जिसके पिछले महीने इजराइली हवाई हमले में मारे गए संगठन प्रमुख हसन नसरल्ला की जगह लेने की प्रबल संभावना थी। हालांकि हिजबुल्ला की ओर से सैफीद्दीन के बारे में तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

इजराइल के अनुसार अक्टूबर की शुरुआत में किए गए हमले में सैफीद्दीन और हिजबुल्ला के 25 अन्य नेता मारे गए थे। पिछले सप्ताह इजराइल ने गाजा में युद्ध के दौरान हमास के शीर्ष नेता याहया सिनवार को मार गिराया था। बेरूत के जिस उपनगर में सफीदीन की मौत हुई थी, वहां मंगलवार को फिर से हवाई हमले किए गए। इन हमलों में उस इमारत को निशाना बनाया गया है, जिसमें इजराइल के दावे के अनुसार हिजबुल्ला का ठिकाना था।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजराइल की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि नेताओं को सिनवार की मौत को युद्ध खत्म करने के एक अवसर के तौर पर देखना चाहिए। ब्लिंकन ने इस बात पर भी जोर दिया कि इजराइल को फलस्तीनियों को मानवीय सहायता भेजने में और अधिक मदद करनी चाहिए। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने ब्लिंकन के साथ दो घंटे से अधिक समय तक चली उनकी बैठक को सार्थक बताया।

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी...

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगालखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

नन्हे कदमों ने जगाई स्वच्छता की अलख

लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर...

रमजान मुबारक: तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

मुल्क में अमन की हुई दुआलखनऊ। रमजान मुबारक के महीने में सोमवार को तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआ। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, करामत...

पृथ्वीनाथ भार्गव की कलाकृतियों से नए कलाकारों ने सीखा

प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचनलखनऊ। वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी...