back to top

भारी वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बच्ची समेत दो लोगों की मौत

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले के संदीपन घाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर एक भारी वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की शाम शक्ति (20), सान्वी (आठ), अनुपमा और सुरेखा एक ही मोटरसाइकिल से पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मनोहरगंज गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में शक्ति और सान्वी की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में अनुपमा और सुरेखा के साथ ही राजेश नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर मारने वाले वाहन के फरार चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मन का विश्वास है मातृभाषा: एसबीआई लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजभाषा बैठक संपन्न

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), स्थानीय प्रधान कार्यालय, लखनऊ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति (राकास) की तिमाही बैठक...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...

मधुर भजनों से गूंजा दादी का दरबार

मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का...

सामाजिक सच्चाइयों का आईना दिखाएगी वर्टिकल सीरीज ‘शीन’ : प्रदीप श्रीवास्तव

डिजिटल दुनिया में उनके रिश्तों की जटिलताओं को दशार्या जाएगालखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस प्र.लि. और चिराग भसीन प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनने वाली...

तिलकनगर से श्याम भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए रवाना

40 भक्तों की टोली खाटू धाम यात्रा के लिए जा रहीलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन...

नन्हे कदमों ने जगाई स्वच्छता की अलख

लिटिल चैम्प्स के 15वें वार्षिकोत्सव में दिखा बच्चों का उत्साह लखनऊ। स्वच्छता का संदेश देती नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर...

रमजान मुबारक: तरावीह का पहला दौर मुकम्मल

मुल्क में अमन की हुई दुआलखनऊ। रमजान मुबारक के महीने में सोमवार को तरावीह का पहला दौर मुकम्मल हुआ। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, करामत...

पृथ्वीनाथ भार्गव की कलाकृतियों से नए कलाकारों ने सीखा

प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित मोनोग्राफ का विमोचनलखनऊ। वरिष्ठ कलाकार प्रो. पृथ्वीनाथ भार्गव की 114 कलाकृतियां राज्य ललित कला अकादमी...