back to top

वायदा बाजार में सोने, चांदी के भाव में 10 प्रतिशत की भारी गिरावट

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वायदा कारोबार में चांदी तथा सोने की कीमतों में दो सत्र की तेजी के बाद बृहस्पतिवार को 10 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 26,850 रुपये या 10 प्रतिशत टूटकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसी तरह, अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव।,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 2,310 रुपये या 1.51 प्रतिशत फिसलकर।,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

आगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, सोने और चांदी ने हाल की बढ़त को गंवा दिया, जिससे दो दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया क्योंकि कीमती धातुओं के बाजारों में नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ी हुई अस्थिरता लौट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, चांदी और सोने के वायदा भावों में घरेलू व्यापार में देखी गई गिरावट का ही प्रभाव नजर आया। कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाली चांदी 8.85 डॉलर या 10.48 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75.55 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दिन के दौरान इसमें 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह 73.38 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, कीमती धातुओं पर नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ती अस्थिरता से चांदी की कीमतों में 14 प्रतिशत तक की गिरावट आई और यह करीब 73 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे दो सत्र की तेजी का सिलसिला टूट गया।

हालांकि ऐसी उम्मीद थी कि गिरावट आने पर खरीदार खरीदारी के लिए आगे आएंगे लेकिन हालिया तेजी के टिक न पाने के कारण चांदी तथा अन्य धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रहने के आसार हैं। दूसरी ओर, अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर या 1.61 प्रतिशत टूटकर 4,870.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह ने एक बार फिर 5,000 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर गई थी। त्रिवेदी ने फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति की उम्मीदों के चलते अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने को बिकवाली का कारण बताया।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...