उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचन
लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से उत्तराखण्ड महापरिषद के रंगमण्डल के कलाकारों द्वारा दिल को छूने वाली दो अकेली एक मार्मिक सामाजिक नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गयी। मुख्य अतिथि के रूप में डा. पूर्णिमा पाण्डेय भातखण्डे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय लखनऊ की प्रथम कुलपति एवं उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी द्वारा रत्न सदस्यता से वर्ष 2022 में अलंकृत तथा महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महापरिषद द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कान्ता शर्मा द्वारा लिखित नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन डा0 पूर्णिमा पाण्डेय एवं सह निर्देशन रोजी मिश्रा द्वारा किया गया।
यह नाटक दो बहनों की कहानी है, जो जीवनभर संघर्ष, दर्द और रिश्तों की उपेक्षा के बीच जीती हैं। एक ओर पति के अत्याचार सहती बड़ी बहन, तो दूसरी ओर कम उम्र में विधवा हो चुकी छोटी बहन – दोनों एक-दूसरे का सहारा बनती हैं, लेकिन अंतत: हालात उन्हें फिर से अकेला कर देते हैं। रोजमर्रा की छोटी-छोटी नोकझोंक, प्यार, तकरार और संघर्ष के बीच उनकी जिंदगी हमें यह सिखाती है कि अकेलापन सिर्फ शरीर का नहीं, भावनाओं का भी होता है। यह प्रस्तुति समाज के उस सच को उजागर करती है, जहां अपने ही कभी-कभी सबसे ज्यादा दूर हो जाते हैं। अकेलापन केवल शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी होता है। रिश्तों की अहमियत और मानवीय संवेदनाओं को समझना ही सच्चा समाज निर्माण है। दुख, इंसानियत, भावनाओं और रिश्तों की सच्चाई को दशार्ता यह हृदयस्पर्शी नाटक ह्लदो अकेलीह्व में रंगमण्डल के अनुभवी कलाकारों द्वारा जीवंत अभिनय किया गया, जिसकी दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
नाटक में प्रमुख भूमिका में नसीबन-सुषमा शुक्ला, जीनत-अनीता वर्मा, सज्जन मियॉ-महेन्द्र गैलाकोटी, जलाल-योगेश शुक्ला, छोटु-वंश शुक्ला एवं सूत्रधार – अनुपम बिसरिया अपनी अपनी भूमिका निभाई तथा दर्शको ने खूब सराहा एवं तालियाँ बजायी।





