back to top

स्वस्थ लोगों को कोरोना का टीका लगवाना जरुरी : प्रसाद

  • सूबे में कोरोना संक्रमण के 128 नये मामले
  • लखनऊ में 21 नये कोरोना संक्रमित

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने निर्देश दिये हैं कि जिन व्यक्तियों को कोविड का संक्रमण न हो और वे बिल्कुल स्वस्थ हों तो भी उन्हें टीकाकरण कराना आवश्यक है। सरकार ने टीकाकरण की सुविधा नि:शुल्क दी है। उन्होंने ग्राम निगरानी, मोहल्ला निगरानी समिति, स्वयंसेवी संगठन व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आसपास जो भी बुजुर्ग हैं उन्हें सेंटर पर ले जाकर उनका कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण अवश्य करायें, जिससे उन्हें कोराना संक्रमित होने से बचाया जा सके। इस बीच चौबीस घंटे के दौरान सूबे में 128 नये कोरोना संक्रमित मामले पाये गये। जिसमें लखनऊ में सबसे ज्यादा 21 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

गौतमबुद्धनगर व मेरठ में 12-12, प्रयागराज में 9, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर में 6-6, बरेली में 4 व अन्य जिलों में कहीं-कहीं 2 या फिर कहीं 1 कोरोना संक्रमण के ही मामले हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश भर में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है, मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय में सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों में 60 प्रतिशत आनलाइन रजिस्ट्रेशन के द्वारा तथा 40 प्रतिशत स्वयं जाकर, वॉक इन रजिस्ट्रेशन अपना टीकाकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 50 प्रतिशत आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन द्वारा तथा 50 प्रतिशत स्वयं केन्द्र पर जाकर, वॉक इन रजिस्ट्रेशन अपना टीकाकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 50 प्रतिशत आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन टीकाकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जो को मॉर्बिड 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, जो 60 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के हैं उनके लिए किसी प्रकार की कोई भी शर्त नहीं है वे अपना नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्राइवेट चिकित्सालयों में रुपए 250 प्रति डोज नियत की गयी है। 250 रुपए से अधिक पैसे मांगे जाते है तो जिले के सीएमओ को सूचित करे।

उन्होंने कहा कि संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,05,087 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,23,75,774 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 128 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 1,689 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 720 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

इसके अतिरिक्त मरीज निजी चिकित्सालयों एवं सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,94,219 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,86,038 क्षेत्रों में 5,12,461 टीम दिवस के माध्यम से 3,15,04,856 घरों के 15,29,64,731 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...