back to top

Health News : गर्भावस्था में अत्यधिक वजन हो सकता है जोखिम भरा, 45 हजार महिलाओं पर किया शोध    

नयी दिल्ली। गर्भावस्था के दौरान अधिक वजन बढ़ने पर गर्भवती महिलाओं को ह्म्दय रोग या मधुमेह से मृत्यु का अधिक खतरा पैदा हो जाता है। द लांसेट पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वजन के आधार पर जिन समूहों में अध्ययन किया गया, उन सभी में मृत्यु दर का जोखिम अधिक देखा गया। वजन के आधार पर ये समूह गर्भावस्था से पहले कम वजन वाली महिलाओं, सामान्य वजन वाली महिलाओं या अधिक वजन वाली महिलाओं के थे।

उन्होंने अमेरिका की 45,000 से अधिक महिलाओं के 50 वर्ष के आंकड़ों का विश्लेषण किया जिसमें उनके बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और गर्भावस्था के दौरान वजन में उतार-चढ़ाव के आंकड़े शामिल थे। यूनिवर्सिटी आफ पेनसिल्वेनिया में पेरेलमैन स्कूल आफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में हुए अध्ययन में गर्भवती होने से पहले से जिन महिलाओं को मोटापा था, उनमें कोई जोखिम नहीं पाया गया।

प्रमुख अध्ययनकर्ता स्टेफनी हिंकल ने कहा, हमने दिखाया है कि मौजूदा दिशानिर्देशों के भीतर गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने से जीवन में बाद में संभावित नकारात्मक प्रभावों से बचाव हो सकता है, और यह मातृ स्वास्थ्य और बच्चे के स्वास्थ्य दोनों के लिए अल्पकालिक लाभ के साक्ष्य पर आधारित है।

हिंकल जाहिर तौर पर अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के गर्भावस्था दिशानिर्देशों का जिक्र कर रही थीं जिनके अनुसार कम वजन वाली महिलाओं का वजन 12.5-18 किलोग्राम से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए, वहीं मोटापा ग्रस्त महिलाओं का वजन 5.10 किलोग्राम से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए।

यह खबर पढ़े- शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भपात कराने के आरोप में केस दर्ज

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...