back to top

ई-सिगरेट रोकथाम कानून के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट रोकथाम कानून के अनेक प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों की संख्या, जब्त किए गए स्टॉक आदि पर सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगी है। कानून पांच दिसंबर को अधिसूचित किया गया था जिसमें ई-सिगरेटों के उत्पादन, आयात, निर्यात, बिक्री और विज्ञपन आदि पर रोकथाम के प्रावधान किए गए हैं और उल्लंघन करने पर जेल की सजा तथा जुर्माने का प्रावधान है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर विभागों तथा संबंधित अधिकारियों को कानून के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी निर्देश जारी करने तथा पुलिस एवं अन्य विभागों की सहभागिता के साथ महीने भर तक अभियान चलाने को कहा है।

सरकार ने इस साल सितंबर में ई-सिगरेटों पर प्रतिबंध के लिए अध्यादेश जारी किया था। नए कानून ने इस अध्यादेश की जगह ली। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक अक्टूबर को ई-सिगरेटों पर पाबंदी को चुनौती देने वाले मामले की सुनवाई करते हुए उस प्रावधान पर रोक लगा दी थी जिसमें स्टॉक को सरकारी परिसरों में जमा कराने की बात कही गई थी।

उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि ई-सिगरेट निर्माता और थोक विक्रेता अपने भंडार को अपने गोदाम में रख सकते हैं जहां कोई सरकारी अधिकारी उसकी जानकारी लेगा। सूदन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा, मुझे आपसे अनुरोध करना है कि कानून के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी निर्देश जारी करें तथा पुलिस एवं अन्य विभागों की सहभागिता के साथ महीने भर लंबा अभियान भी चलाएं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...