back to top

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को कोविड टीकों के सुरक्षित और प्रभावी होने का आश्वासन दिया

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीका लगवाने से लोग संक्रमण से अपना बचाव कर सकेंगे और कुछ समय में यह महामारी जड़ से खत्म हो जाएगी। उन्होंने कुछ लोगों के बीच टीका लगवाने से संबंधित शंकाओं दूर करने के लिए आईईसी के पोस्टर जारी करते हुए यह बात कही।

केन्द्रीय मंत्री ने टीकों से संबंधित सुरक्षा और प्रभावकारिता पर टिप्पणी करते हुए कहा, यह विडंबना है कि एक ओर तो दूसरे देश हमसे टीके मांग रहे हैं वहीं, दूसरी ओर हमारे देश में एक ऐसा वर्ग है कि जो अपने संकीर्ण राजनीतिक फायदों के लिए इन टीकों के बारे में गलत जानकारी फैलाकर संदेह पैदा कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में हर्षवर्धन के हवाले से कहा गया, कोविड टीका लगवाने से कोई व्यक्ति संक्रमण से बचाव तो कर ही सकता है। साथ ही इससे कुछ समय में यह महामारी भी जड़ से खत्म हो जाएगी।

मंत्री ने लोगों से टीके बारे में झूठे निहित अभियानों और गलत जानकारी से सावधान रहने का आग्रह किया। मंत्री ने कोविड टीकों की सुरक्षा और प्रभावकारिता पर टिप्पणी करते हुए कहा, मशहूर अस्पतालों के सभी नामचीन डॉक्टर टीके लगवा चुके हैं और टीकाकरण कार्यक्रम की प्रशंसा कर चुके हैं। राजनीतिक हित रखने वाले लोग संवेदनशील लोगों के बीच टीके को लेकर अफवाहें फैलाकर झ्ािझक पैदा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...