back to top

बेरूत बंदरगाह पर खतरनाक रसायन अब भी मौजूद : विशेषज्ञ

बेरूत। भीषण विस्फोट से तबाह हुए बेरूत बंदरगाह में खतरनाक रसायन से भरे एक कंटेनर में रिसाव होने की जानकारी मिलने के बाद रासायनिक विशेषज्ञ और दमकल कर्मी रसायनों से भरे कम से कम 20 कंटेनरों को अच्छी तरह से बंद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। रसायनों की सफाई के काम में लगी फ्रांस की टीम के एक सदस्य ने यह जानकारी दी है।

घटनास्थल पर मौजूद फ्रांस के रसायन विशेषज्ञ, लेफ्टिनेंट एंथनी ने कहा कि पिछले हफ्ते बंदरगाह और लेबनानी राजधानी में हुए घातक विस्फोट के दौरान कुछ कंटेनरों में छेद हो गया था।

एंथनी ने कहा कि बंदरगाह के मलबे के बीच काम कर रहे फ्रांसीसी और इतालवी रसायन विशेषज्ञों को अब तक 20 से अधिक कंटेनर मिले हैं जिनमें खतरनाक रसायन रखे हुए हैं।

उन्होंने सोमवार को एक टीवी साक्षात्कार में कहा, “हमने खतरे वाले निशान के साथ रसायनों के कुछ कंटेनर देखे और फिर पाया कि उनमें से एक कंटेनर से रिसाव हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ लेबनानी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर इन कंटेनरों को अच्छी तरह से बंद करने और उनमें मौजूद सामग्रियों का आकलन करने के लिए काम कर रहे हैं।

एंथनी ने कहा, “हमें सबकुछ साफ करना होगा और सबको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना होगा।” उन्होंने यह नहीं बताया कि ये रसायन क्या हैं या विस्तार से ब्यौरे नहीं दए। लेबनानी अधिकारियों ने बंदरगाह पर मौजूद रसायनों के खतरों की आशंका पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बहरहाल, इस विस्फोट के बाद जनता के आक्रोश के मद्देनजर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि देश में भ्रष्टाचार “देश से बड़ा है।”

तीन मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद टीवी पर दिए एक संक्षिप्त भाषण में प्रधानमंत्री हासन दियाब ने कहा कि वह और उनकी सरकार भी इस्तीफा दे रही है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...