back to top

नाबालिग किशोरी को अगवा कर ले गया हरियाणा, सवा दो महीने तक करता रहा दुष्कर्म 

बलिया। यूपी के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र की एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर हरियाणा ले जाकर तकरीबन सवा दो माह तक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को 17 जून की शाम फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव के अखिलेश कुमार यादव और रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के उमेश राम ने अगवा कर लिया था। घटना के समय किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी तभी आरोपी अंधेरे का लाभ उठा कर उसे मोटरसाइकिल पर लेकर चले गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर अखिलेश कुमार यादव और उमेश राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 (अपहरण) के तहत 20 जून को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी अखिलेश यादव (20) को कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया तथा अपह्म्त किशोरी को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि अखिलेश यादव उसे अगवा कर हरियाणा ले गया तथा उसने तकरीबन सवा दो माह तक उससे बलात्कार किया।

कुरैशी ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म धारा तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराएं भी लगाई हैं।

यह खबर भी पढ़े— चंद्रयान-3: इसरो ने प्रज्ञान रोवर के लैंडर से उतरकर चंद्रमा की सतह पर चलने का वीडियो जारी किया

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...