back to top

हरियाणा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, अम्बाला से परिमल परी को दिया टिकट

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की, जिसके साथ ही घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 86 हो गयी है। कांग्रेस ने अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना (सुरक्षित) से सतबीर दबलैन, रानिया से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव से रोहित नागर को चुनाव मैदान में उतारा है।

उम्मीदवारों के नामों की यह सूची पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों के नामों वाली तीसरी सूची घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद आई है। कांग्रेस ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं, जिससे उन सीटों पर अंतिम समय में तालमेल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अब तक 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वैसे, कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से आप के साथ गठबंधन की संभावना को आधिकारिक रूप से खारिज नहीं किया गया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को 40 और उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला का है जिन्हें कैथल से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन, हिसार से रामनिवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है।

फरीदाबाद से लखन कुमार सिंघला, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया और हथीन से मोहमद इसराइल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...