back to top

इधर-उधर की न बात कर देश की अखण्डता की बात है-मनोहर लाल

  • सदस्यों ने पार्टी लाइन से हटकर भारत सरकार के निर्णय का समर्थन किया- राम बिलास शर्मा

कौमी खबरें-वायस आफ लखनऊ प्रतिनिधि

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि 15 अगस्त, 1947 का दिन भारतीय इतिहास में आजादी का दिन होता है उपरान्त 5 अगस्त, 2019 का दिन भी जम्मू कश्मीर की लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस दिन प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा देने के लिए राज्य सभा में विधेयक पारित करवाया। उन्होंने कहा कि पहले वहां दो विधान व दो निशान होते थे परन्तु अब एक विधान एक निशान होगा।

 

मुख्यमंत्री आज 13वीं विधानसभा के अन्तिम सत्र में हुई चर्चा का सदन में अपना जवाब दे रहे थे। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में केन्द्र सरकार के इस निर्णय के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के लिए कांग्रेस, इनेलो व निर्दलीय विधायकों का भी आभार व्यक्त किया। भले ही कांग्रेस ने राज्यसभा में इस बिल के विरोध में मतदान किया परन्तु राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने अपना मन न मानने पर त्याग पत्र दे दिया। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव का समर्थन किया है इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री उपेन्द्र सिंह हुड्डा व सीएलपी नेता किरण चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस बिल पर बोलते हुए कहा कि भारत के नव निर्माण में प्रमुख होगा। अभी तो यह अंगड़ाई है और लड़ाई तो अभी बाकी है।

मुख्यमंत्री ने समापन चर्चा में कहा इधर-उधर की न बात कर देश की अखण्डता की बात है, देश की शहादत की बात है। हरियाणा के अनेकों वीरों की इसके लिए शहादत की बात है। हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री राम बिलास शर्मा ने जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि कई पार्टियों व कुछ सदस्यों ने पार्टी लाइन से हटकर देशभक्ति का परिचय देते हुए भारत सरकार के निर्णय का समर्थन किया है, इससे हिंदुस्तान की पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में विधानसभा के अंतिम सत्र के समापन अवसर पर सभी सदस्यों को बधाई दी और सभी की सकुशलता की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान मनोहर सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल कब शुरू हुआ और कब पूरा हुआ, पता ही नहीं चला। उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल व डिप्टी स्पीकर श्रीमती संतोष यादव ने विधानसभा की कार्रवाई को पूरी शालीनता व मयार्दापूर्ण ढ़ंग से चलाया। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष का मजबूत होना भी आवश्यक है। हम सब सदस्य प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। हम देश व प्रदेश के लिए काम करते हैं।

RELATED ARTICLES

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...