back to top

अनुच्छेद 370 हटने के बाद हरियाणा पुलिस सतर्क, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर ख़ास ध्यान

कौमी ख़बरें / वायस ऑफ़ लखनऊ प्रतिनिधि

चंडीगढ़: संविधान के अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद हरियाणा पुलिस ने राज्य भर में अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने जानकारी दी कि सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों व अन्य जगहों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था करने व उनके घर वापस जाने के फैसले पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

 

भीड़भाड़ व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जाए

उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना के मद्देनजर, पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने और राज्य में किसी भी घटना या गैरकानूनी गतिविधि को रोकने के लिए सभी संभव संसाधन जुटाने के लिए निर्देशित किया गया है। 17 अगस्त, 2019 तक भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान

विर्क ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है ताकि कश्मीरी लोगों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्हें राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए किसी भी संभावित चुनौती से बचने रखने के लिए कहा गया है। साथ ही राज्यों को सोशल मीडिया पर झूठे व असत्य समाचार, अफवाहों और गलत संदेशों के प्रसार के खिलाफ सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है।

 

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर ख़ास ध्यान

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब देश के अन्य राज्यों में रह रहे कश्मीरी छात्रों और लोगों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के शिक्षण संस्थानों और राज्य में रह रहे कश्मीरी लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किए हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर तमाम एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गृह मंत्रालय के अडिश्नल चीफ सेक्रेटरी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले के मद्देनजर कश्मीरी लोगों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने और अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद कश्मीरी लोगों पर हमले की आशंका को देखते हुए राज्यों में पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...