back to top

हर्षवर्धन और उनकी पत्नी ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तथा उनकी पत्नी ने मंगलवार को निजी संस्थान दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट में कोविड-19 के स्वदेशी टीके कोवैक्सीन की पहली खुराक ली। कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार, एक मार्च से शुरू हुआ। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारी से पीड़ित 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी।

हर्षवर्धन की पत्नी नूतन गोयल ने पहले टीका लगवाया। उनके बाद केंद्रीय मंत्री ने टीका लगवाया। दोनों ने टीके के लिए 250-250 रूपए का भुगतान किया। टीका लगवाने के बाद आधे घंटे वे निगरानी में रहे। इसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की और लोगों से टीका लगवाने की अपील की। हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, आज मैंने और मेरी पत्नी ने दिल्ली हार्ट एंड लंग हॉस्पिटल में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली। आधे घंटे की निगरानी अवधि भी पूरी हुई।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मुझे और मेरी पत्नी को कोवैक्सीन दी गई। बीते आधे घंटे में हम दोनों को किसी भी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई। उन्होंने कहा, इस मौके पर मैं देश के उन सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है या जो अन्य बीमारियों से पीड़ित 45-59 वर्ष आयुवर्ग के लोग हैं, वे टीका लगवाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हजारों निजी और सरकारी अस्पतालों में टीके उपलब्ध करवाए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यह टीका लोगों के लिए संजीवनी की तरह काम करेगा। उन्होंने कहा, मैंने और मेरी पत्नी ने टीके के लिए 250-250 रूपए का भुगतान किया। मैं अपील करना चाहता हूं कि जो लोग टीके का भुगतान करने में सक्षम हैं वे नजदीक के अस्पताल जाकर टीका लगवाएं। मंत्री ने कहा, मैं देश के नागरिकों से अपील करता हूं कि टीके की पहली खुराक लें और इसके 28 दिन बाद दूसरी खुराक लें। किसी तरह का दुष्प्रभाव या परेशानी का सामना करना पड़ता है तो अपने चिकित्सक को इस बारे में बताने से घबराएं नहीं।

उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के कारण देश में अब तक किसी की भी मौत नहीं हुई है और अपील की है कि लोग टीके को लेकर संदेह न करें। हर्षवर्धन ने कहा था कि यदि टीका लेने के कुछ दिनों बाद किसी की मौत होती है, तो इसे टीकाकरण से नहीं जोड़ा जा सकता है क्योंकि ऐसे प्रत्एक मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...