back to top

मौत से एक घंटे पहले सुषमा स्वराज ने इस शख्स को किया फोन, कहा-अपना एक रुपया ले जाओ आकर

नई दिल्ली: भारत की यशस्वी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज नहीं रहीं। 67 साल की उम्र में मंगलवार देर रात उन्होने अंतिम सांस ली। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। बताया जाता है कि निधन से मात्र एक घंटे पहले उन्‍होंने फोन पर इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में कुलभूषण जाधव का केस जीतने वाले वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे से बातचीत की थी। सुषमा स्‍वराज ने साल्‍वे से कहा कि वह भारत आकर उनसे अपनी ‘1 रुपए’ की फीस ले जाएं।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल्वे ने हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में जाधव मामले की सुनवाई के दौरान 1 रुपये की फीस लेकर भारत की ओर से वकालत की थी। बता दें कि पूर्व सॉलिसिटर जनरल साल्वे ने जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे कुलभूषण जाधव केस को ICJ में लड़ने के लिए महज रुपये की प्रतीकात्मक फी ली थी, जबकि पाकिस्तान ने 20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं ICJ में साल्वे की दलीलों से भारत के पक्ष में फैसला आया था|

 

सुषमा स्‍वराज के निधन के बाद एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में हरीश साल्‍वे ने इस बात का खुलासा किया। हरीश साल्वे ने कहा कि निधन से करीब एक घंटे पहले करीब रात 8:50 बजे उनसे बात की। यह एक बहुत ही भावनात्मक बातचीत थी। उन्होंने कहा, आओ और मुझसे मिलो। जो केस आपने जीता उसके लिए मुझे आपको आपका एक रुपया देना है। उन्होंने कहा कि कल यानि बुधवार 6 बजे आना।’ लेकिन वह 1 रुपए की फीस वह न अदा कर सकीं और हमेशा के लिए रुकसत हो गईं। चैनल से बातचीत में साल्वे काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं सूझ रहा कि मैं क्या बोलूं। वह कद्दावर और ताकतवर मंत्री थीं। मेरे लिए उनका निधन एक बड़ी बहन के खो जाने जैसा है।’

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...