back to top

पंजाब में कट्टरपंथी गिरफ्तार, दो हथगोले बरामद: पुलिस

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने तरनतारन जिले से एक कट्टरपंथी व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ राज्य में एक संभावित आतंकवादी हमले को विफल करने का मंगलवार को दावा किया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुलिस ने उसके कब्जे से चीन निर्मित दो हथगोले भी बरामद किए हैं। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर सोमवार को अमृतसर-हरिके रोड पर एक चौकी पर सरूप सिंह को पकड़ा। गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान सरूप ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेश में स्थित कुछ आतंकवादी आकाओं के संपर्क में आया था और उन्होंने पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उसे कट्टपंथी बनाया और उकसाया।

डीजीपी ने बताया कि सरूप ने खुलासा किया कि उसके आकाओं ने उसके लिए दो हथगोलों की एक खेप का प्रबंध किया और वह अमृतसर और लुधियाना में कुछ संवेदनशील स्थलों का जायजा लेने वहां गया था। डीजीपी ने बताया कि आरोपी के विदेशी आकाओं द्वारा भेजा गया एक प्रशिक्षण वीडियो भी उसके मोबाइल फोन से बरामद किया गया है जिसमें बताया गया है कि कैसे एक हथगोले से सफलतापूर्वक विस्फोट किया जा सकता है। राज्य पुलिस के प्रमुख ने बताया कि व्यापक आतंकवादी नेटवर्क और उनकी योजनाओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विभिन्न आतंकवादी संगठन सीमा पार से इन सभी खेपों को पंजाब में आतंकवादी हमले करने के लिए भेज रहे हैं। तरनतारन के शहर पुलिस थाने में विस्फोटक पदार्थ (संशोधन) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस महीने की शुरुआत में, पुलिस ने अमृतसर में लोपोके के दलके गांव से एक टिफिन बम के साथ पांच हथगोले बरामद किए थे। पुलिस ने 16 अगस्त को दो व्यक्तियों के पास से दो हथगोले और कुछ अन्य हथियार भी बरामद किए थे। पुलिस ने 20 अगस्त को फगवाड़ा से दो व्यक्तियों के कब्जे से दो हथगोले, एक टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की थी।

RELATED ARTICLES

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के...