back to top

एंटरटेनमेंट की हैप्पी डोज है ‘गुड न्यूज’

लखनऊ। अक्षय कुमार करीना कपूर खान दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म गुड न्यूज फुलटू धमाल फिल्म है। पिछले साल जहां सिम्बा के साथ 2018 ने गुडबाय कहा था, वहींं 2019 की विदाई गुड न्यूज के साथ हो रही है। गुड न्यूज एंटरटेनमेंट की कमप्लीट डोज है, जिसमें कॉमेडी के साथ ही बेहतरीन एक्टिंग का भी कॉकटेल है। गुड न्यूज के डायरेक्टर ने फिल्म को कहीं भी बोरिंग नहीं होने दिया है।

गुड न्यूज की कहानी मुंबई के सोफिस्टिकेटेड कपल वरुण बत्रा अक्षय कुमार और दीप्ति बत्रा करीना कपूर की है जिनकी शादी को सात साल हो चुके हैं लेकिन वे माता-पिता नहीं बन पाए हैं। दोनों काफी सोच-विचार के बाद आईवीएफ से माता पिता बनने के लिए तैयार होते हैं, फिर एंट्री होती है देसी कपल हनी दिलजीत दोसांझ और मोनी कियारा आडवाणी की।

दोनों कपल्स के स्पर्म इंटरचेंज हो जाते हैं, और फिल्म इसी टॉपिक को लेकर गढ़ी गई है। डायरेक्टर राज मेहता ने फिल्म को बहुत ही क्रिस्प रखा है और खींचा नहीं है। फिल्म के शुरू से लेकर आखिरी तक कॉमेडी का भरपूर टच है। गुड न्यूज कहीं भी बैड न्यूज में तब्दील नहीं होती है। गुड न्यूज में एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से निभाया है और करीना कपूर ने भी शानदार तरीके से उनका साथ दिया है।

दोनों बतौर कपल फिल्म में खूब जमे हैं। दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के देसी कैरेक्टर स्क्रीन पर आते ही कई रंग भर देते हैं। उनका बिंदास अंदाज और डायलॉग भी चेहरे पर हंसी ले आता है। इस तरह एक्टिंग के मामले में इन सभी सितारों ने दिल जीता है। गुड न्यूज का म्यूजिक बहुत ही शानदार है। फिल्म के सॉन्ग फेस्टिवल सीजन के लिए एकदम धमाकेदार हैं। कहानी बहुत ही सधी है और कॉमे़डी की मजेदार डोज है। आईवीएफ में गड़ब़ड़ी जैसा विषय पहली बार स्क्रीन पर नजर आया है और डायरेक्टर बहुत ही सिम्पल ढंग से कहानी कह जाते हैं। इस तरह गुड न्यूज एक फुली एंटरटेनिंग फिल्म है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...