कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया गया
लखनऊ। स्मृति उपवन आशियाना में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा ,रणवीर सिंह , हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या पर ए एम पोएट्री हाऊस के तत्वाधान में सूरज शौर्य के संयोजन में कवि सम्मेलन और मुशायरा आयोजित किया गया। संस्थापक अलीशा मेराज खान एवं अतुल कृष्ण पांडेय ने कविता पाठ पढ़ा। सर्वप्रथम संतोष सिंह ने…. वहीं राम किशोर मस्ताना गौरव द्वारा रचित पाठ प्रस्तुत किए जानें पर दर्शकों में जोश व उत्साह दिखा। कवियों एवं कवित्रियों में गौरव गर्व ,ओसामा महमूद, शादाब समर, सुभाष चंद्र यादव, रतन पाल सिंह, बैरागी महाकाल, नीरज चौरसिया, डॉ. आरती दुबे, डॉ. प्रिया ठाकुर, रुद्रांश श्रीवास्तव ने अपनी अपनी काव्य रचनाओं एवम मुशायरा से दर्शकों को वाह वाह करने पर मजबूर किया और तालियां बजाकर कवियों/कवित्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अगले सोपान में संस्कृति विभाग से एस पी चौहान राष्ट्रीय लोक गायक ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया सोनू नियाजी-आर्गन ,मुन्ना -पैड और नौशाद ढोलक पर रहे। तत्सत सेवा संस्थान सीतापुर से आए कलाकारों ने अपने आवाज का जादू बिखेरा जिसमें अभय श्रीवास्तव अध्यक्ष ने इय मेरे प्यारे वतन ….सुहानी चांदनी रातें… की प्रस्तुति दी। ये तो सच है कि भगवान…. अम्बर श्रीवास्तव, सत्यम शिवम सुंदरम…यस्वी चौरसिया, ये मत कहो खुदा से… आरुषि अग्रवाल,अरे दीवानों मुझे पहेचानो… अग्रिम शुक्ला,संदीप कुमार, कविता, शिवानी ने अपने गीत प्रस्तुत कर दशकों का मोहा मन। सात समुंदर पार… सांग पर आयती ने मनमोहक नृत्य किया। वही मोना, नितिन, शुशील ने नृत्य कर उपस्थित दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया। अगले क्रम में स्वामी विवेकानंद बाल शिक्षा केंद्र के द्वारा प्रस्तुति सुमित रानी महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. ज्योति बाजपेई सचिव अर्चना शर्मा द्वारा बेसहारा जरूरतमंद असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। आज उन्हीं बच्चों द्वारा नन्हा मुन्ना राही हूं.. संदेशे आते हैं… जलवा तेरा जलवा… देश रंगीला… पर बच्चों ने अपनी जोरदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रोली सिंह चौहान, मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान, रोली जयसवाल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया।





