back to top

धर्म के आधार पर विभाजन न हुआ होता तो नहीं पड़ती सीएए की जरुरत : केशव मौर्या

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन मे कहा कि 1947 में अगर देश का बंटवारा धर्म के आधार पर नहीं हुआ होता तो आज नागरिकता संशोधन अधिनियम की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने देश के विभाजन को धर्म के आधार पर करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का दंश देश की जनता ने दशको तक झेला है।

सीएए के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम पर एक वर्ग को गुमराह करने में कांग्रेस, सपा सहित अन्य विपक्षी दल लगातार कोशिशे कर रहे है। उन्होंने कहा सीएए किसी की नागरिकता लेता नहीं है बल्कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रहित में बताते हुए कहा कि यह बिल किसी के •ाी विरोध में नहीं है। यह किसी के अधिकार को लेने वाला नहीं बल्कि शरणार्थियों को अधिकार प्रदान करने वाला बिल है। यह कानून पाकिस्तान बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को देश की नागरिकता प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री भी साफ कर चुके हैं कि किसी भी मुसलमान के अधिकार कम नहीं होंगे। जो अधिकार पहले थे वह आज भी रहेंगे। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म करना और सीएए जैसे कार्य प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मजबूत प्रशासनिक क्षमता व राष्ट्र के हितों के प्रति समर्पण के कारण ही संभव हुए है। प्रधानमंत्री और शाह हमेशा ही 130 करोड़ देशवासियों के कल्याण और विकास के लिए कार्य करते है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केन्द्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह को लौहपुरूष बताते हुए रैली में स्वागत और अभिनंदन किया। कहा कि शोषित, वंचित, पीड़ित, आदिवासी, दलित, पिछड़ो और अब गरीबों के हमदर्द अमित शाह ने देश को 70 सालों के कलंक से मुक्ति दिलाते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए को समाप्त किया। सीएए के द्वारा शाह ने उन लोगों को नागरिकता दिये जाने का प्रावधान किया, जो वर्षो से नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। सीएए के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म मानने वाले लोगों को नागरिकता मिलेगी और वे सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 2014 के लोकसभा के चुनावों में हुई एक रैली में अमित शाह ने कहा था कि आपका एक वोट दो फायदे पहुंचायेगा। पहला फायदा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा जो विश्व में भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करते हुए लोककल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य करेगी। दूसरा फायदा भ्रष्टाचार व गुण्डागर्दी से मुक्ति मिलेगी। यानि राज्य में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएए के समर्थन में उमड़े जनसैलाब से यह सिद्ध हो गया है कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे निर्णयों को जनता का समर्थन है। उन्होंने अमित शाह का स्वागत व अभिनंदन करते हुए जनता से अपील की कि वे यू ही अपना प्यार व समर्थन शाह व भाजपा को देते रहे ताकि राष्ट्रहित में जो कार्य अभी शेष रह गये है उनको भी जल्दी पूरा किया जा सके।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...