back to top

ज्ञानवापी वुजूखाना सर्वे : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंतेजामिया कमेटी को जारी किया नोटिस

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राखी सिंह की पुनरीक्षण याचिका पर ज्ञानवापी मस्जिद की अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी को बुधवार को नोटिस जारी किया। वादी राखी सिंह ने वाराणसी की अदालत द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को सुनाये गये उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर कथित शिवलिंग को छोड़कर वुजूखाना का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने का निर्देश देने से मना कर दिया था।

अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी को यह नोटिस न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत द्वारा जारी किया गया। राखी सिंह, श्रृंगार गौरी पूजा अर्चना मुकदमे में वादकारियों में से एक है और यह मुकदमा वाराणसी की जिला अदालत में लंबित है। वाराणसी की अदालत में दाखिल अपनी याचिका में राखी सिंह ने प्राथमिक दलील दी थी कि विवादित संपत्ति का धार्मिक चरित्र तय करने के लिए शिवलिंग को छोड़कर वुजूखाना का सर्वेक्षण कराना आवश्यक है।

राखी सिंह की याचिका खारिज करते हुए वाराणसी के जिला जज ने अपने आदेश में कहा था कि 17 मई 2022 को उच्चतम न्यायालय ने उस क्षेत्र का उचित संरक्षण का निर्देश दिया था जहां कथित शिवलिंग पाया गया था। इसलिए एएसआई को उस क्षेत्र का सर्वेक्षण करने का निर्देश देना उचित नहीं है क्योंकि इससे उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन होगा।

इससे पूर्व, 23 जनवरी को न्यायमूर्ति मनीष निगम ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद, मुख्य न्यायाधीश द्वारा इस मामले की सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल को नामित किया गया। वाराणसी कि जिला अदालत ने पिछले वर्ष 21 जुलाई को एएसआई को विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण का निर्देश दिया था। इसमें यह पता लगाया जाना है कि क्या काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण, एक मंदिर के ऊपर किया गया है या नहीं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...