back to top

गुरुग्राम-नूंह हिंसा: अधिकारियों ने पलायन के बीच प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया

गुरुग्राम से प्रवासी श्रमिकों के पलायन को रोकने के प्रयास में अधिकारियों ने शनिवार को झुग्गी-झोपडयों वाले कुछ इलाकों का दौरा किया और मजदूरों से बिना किसी डर के अपने दैनिक काम पर जाने का आग्रह किया। सप्ताह की शुरुआत में नूंह और गुरुग्राम में भड़की हिंसा के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने विभिन्न राज्यों में अपने मूल स्थानों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा के बारे में विश्वास पैदा करने के लिए जारी कवायद के तहत गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शनिवार को यहां सेक्टर 58 और 70 के पास झुग्गियों का दौरा किया।

यादव ने कहा, यहां स्थिति अब शांतिपूर्ण है किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने झुग्गीवासियों से बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्य करने का आग्रह किया और उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। प्रवासी श्रमिकों के साथ बातचीत में उपायुक्त ने उनसे कहा कि अगर कोई उन्हें जगह छोड़ने की धमकी देता है, तो उन्हें तुरंत जिला प्रशासन और निकटतम थाने को सूचित करना चाहिए ताकि उपद्रवियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्वाई की जा सके। इन श्रमिकों ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने पर लोग काम पर लौटने लगे हैं।
सोहना के उपमंडल मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह और बादशाहपुर के उपमंडल मजिस्ट्रेट सतीश यादव के साथ उपायुक्त निशांत यादव ने पुलिस अधिकारियों को झुग्गी-झोपडयों वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स की टीम तैनात की गई हैं और हरियाणा पुलिस असामाजिक गतिविधियों में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हिंसा के 28 मामलों में 43 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि शांति बनाए रखने के लिए 62 लोगों के खिलाफ ऐहतियातन कार्वाई की गई है।

RELATED ARTICLES

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ धन शोधन की जांच...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...