back to top

त्योहारी मौसम के लिए गाइडलाइन

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सामूहिक समारोहों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए किंतु यदि इसमें भाग लेना आवश्यक है तो पूर्ण टीकाकरण पूर्व अपेक्षित होना चाहिए। उसने लोगों से कोविड रोधी टीके लगवाने और विशेषकर त्योहारी मौसम के दौरान कोविड अनुकूल आचरण के पालन का अनुरोध किया। एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार ने चेताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर में भले ही कुल मिलाकर गिरावट की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है लेकिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 39 जिलों में 31 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा रही जबकि 38 जिलों में यह दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच रही। उन्होंने बताया कि देश में 16 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं जबकि 54 प्रतिशत लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। भूषण ने कहा,सिक्किम, दादरा और नगर हवेली तथा हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

देश में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि सामूहिक समारोहों को हतोत्साहित करना होगा, यदि किसी सभा में शामिल होना जरूरी है तो पूर्ण टीकाकरण एक पूर्व शर्त होनी चाहिए। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा, लोगों को घर पर त्योहार मनाने चाहिए, कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन और टीकाकरण करवाना चाहिए। सरकार ने कहा कि देश में सार्स-सीओवी-2 के डेल्टा प्लस स्वरूप के करीब 300 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...