कथक संध्या का आयोजन
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अन्तर्गत शनिवार को कलामण्डपम प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय की एलुमनी डा. मीरा दीक्षित के निर्देशन में कथक संध्या का आयोजन संपन्न हुआ. इसमें मुख्य प्रस्तुतकर्ता गणों का विवरण निम्न प्रकार है। डा. राघवेंद्र प्रताप सिंह (एकल कथक नृत्य ) स्तुति राम भजन तीनताल में, इसमें उपज, थाट, आमद, तिहाई, टुकड़े, प्रमेलु, परने, गत आदि सम्मिलित हैं।
इसका समापन शिव भजन के साथ हुआ। समूह कथक नृत्य (होली) बोल_ आज माई मोहन खेरें होरी चित्रांगदा मिश्रा सुश्री सुरभि निगम सुश्री तनुश्री अरिंदम सिंह मोहित गौतम। सहयोगी कलाकार, जौहर पाल (गायन) नितीश सिंह (तबला) मो.जीशान (सारंगी)।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. मांडवी सिंह, कुलपति भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के सचिव श्री गिरीश चंद्र बहुगुणा ने किया तथा समापन अध्यक्षा डा.सीमा भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया. कार्यक्रम में आलोक कुमार पांडेय, नीरज शर्मा, एवं डॉ पूनम श्रीवास्तव सहित भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के अनेकों सदस्य उपस्थित हुए।





