back to top

2017 से बराबर विकास का बढ़ रहा ग्राफ : सुरेश खन्ना

वित्त विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक की भूमिका विषय पर आयोजि हुआ सेमिनार

सूबे को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने के लिए मुख्यमंत्री चौमुखी विकास पर तीव्र गति से कर रहे कार्य

विशेष संवाददाता लखनऊ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश का जो ग्राफ 2017 तक लगातार नीचे की तरफ जा रहा था वह ग्राफ अब तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। यूपी हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसर हैं। जो उत्तर प्रदेश कभी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था आज तेजी से बढ़ते हुए प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनकी पूरी टीम का बहुत बड़ा योगदान है, जिन्होंने बिना रुके, बिना थके लगातार इस बात की कोशिश की है कि यूपी के आम नागरिक को शासन और सत्ता का लाभ मिले।

वित्त मंत्री बुधवार को इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबन्ध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में उत्तर प्रदेश संभावनाएं चुनौतियां तथा वित्त विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक की भूमिका विषय पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से प्रदेश में लॉ एंड आॅर्डर की दृष्टि से लोगों में धारणा बदली है।

प्रदेश में संगठित अपराध लगभग समाप्त हुआ है जिसे देश और दुनिया के लोग भी आज महसूस कर रहे हैं। प्रदेश ने प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीय सभी सेक्टर में प्रगति की है। आज लोगों के पास क्रय शक्ति बढ़ी है। क्रयशक्ति बढ़ने से पूरी आर्थिक व्यवस्था का विस्तार होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश औद्योगिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए लॉ एंड आॅर्डर के साथ-साथ औद्योगिक विकास एवं ट्रांसपरेंट पॉलिसी इंडस्ट्रियल पॉलिसी एवं उसके फाइनेंसिंग की व्यवस्था तथा हर तरीके से तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया को अपनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 2017 में जो बजट का साइज लगभग 3.50 लाख करोड़ का था आज यह 6.90 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

कृषि क्षेत्र में पैदावार की सुधार के साथ साथ किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिल रहा है। सिंचाई की योजनाओं को गति प्रदान करते हुए वर्ष 2017-22 में सिंचाई परियोजनाओं पर फोकस करके उन योजनाओं को चालू करते हुए लगभग 23 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता को बढ़ाया गया। वर्ष 2017-18 से 2023-24 में किसानों से 224.6 8 लाख मेट्रिक टन गेहूं की खरीद करते हुए 41299.13 करोड़ रुपए का भुगतान 4789493 किसानों को किया गया। खरीफ की फसल में वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 में 345.59 लाख में मीट्रिक टन की खरीद की गई जिसके लिए 5368633 किसानों को 63935.87 करोड़ रुपए भुगतान किया गया।

सेकेंडरी सेक्टर के तहत उत्तर प्रदेश को इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट स्टेट बनने के लिए सरकार कार्य कर रही है। सेफ्टी और सिक्योरिटी की दृष्टि से देश और दुनिया का यह मानना है कि इन्वेस्टमेंट करने के लिए उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित और और सही स्थान है। अभी तक उत्तर प्रदेश विभिन्न इन्वेस्टर्स के द्वारा 20 से अधिक जनपदों में 3853452 करोड़ के प्रस्ताव मिल चुके हैं।

प्रदेश सरकार इन्वेस्टर को हर तरीके से फैसिलिटेट करने के लिए सब्सिडी, ब्याज में छूट के माध्यम से, भूमि क्रय में स्टांप छूट के साथ साथ हर प्रकार से इन्वेस्टर्स पॉलिसी को सरल और लिबरल बनाई गई है जिसके तहत सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से लोगों को इन्वेस्टमेंट के लिए व्यवस्था की गई है। खन्ना ने कहा कि प्रदेश का निर्यात वर्तमान में बढा है अभी तक 88000 करोड़ का एक्सपोर्ट होता था आज हम 174000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात कर रहे है।

सड़क और रेलवे लाइन का लगातार विस्तार हो रहा है कनेक्टिविटी और कम्युनिकेशन सेक्टर को जितना मजबूत किया जाएगा विकास को उतनी ही गति मिलेगी। पर्यटन स्थलों का विकास तेजी से हो रहा है। विगत एक साल में 18 करोड़ से ज्यादा लोग इन स्थानों पर तीर्थाटन करने गए इनमे 7 करोड़ से अधिक विदेशी हैं।

तकनीकी का प्रयोग करते हुए आज 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोगों के किसान सम्मान निधि उनके खाते में एक क्लिक से पहुंच जाती है। वित्त सेवा एवं रेखा संघ के लोगों से अपील किया कि आपका सहयोग इस लक्ष्य में यही होना चाहिए कि उसके प्रति आपका पॉजिटिव अप्रोच हो पॉजिटिव अप्रोच के साथ.साथ हेल्पिंग एटीट्यूड लक्ष्य को पाने का उत्साह तथा सकारात्मक अवधारणा हो।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य संस्थानों की प्राथमिकता सामाजिक उत्तरदायित्व कानिर्वहन होनी चाहिए : राष्ट्रपति

गाजियाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान...

स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह

गाजियाबाद । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां आयोजित यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।...

मन की बात में बोले PM मोदी- ऑपरेशन सिंदूर और नक्सलवाद के खात्मे ने त्योहारों की रौनक बढ़ायी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' के 127वें संस्करण में कहा कि छठ पूजा भक्ति, स्नेह और परंपरा का संगम...

छठ पूजा : जोड़े-जोड़े फलवा, सुरुज देव घटवा पे तीवई चढ़ावेले हो…

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, लखनऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, सीएम योगी ने भी दिया अर्घ्य लखनऊ। जोड़े-जोड़े...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

451वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत टीआरसी महाविद्यालय डिपार्टमेंट आॅफ...

उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को मिला भोजपुरी गौरव सम्मान

मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री रहे मौजूदलखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 41वां छठ...

व्रतियों ने किया खरना, आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

छठ पूजा : 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, घरों व घाटों पर तैयारियां पूरी, बाजारों में खूब दिखी रौनकलखनऊ। आस्था और विश्वास के...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़ मेला

विशेष दीवान का आयोजन किया गयालखनऊ। टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी मे ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहब जी का जोड़...

सत्संग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं

9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का द्वितीय दिवस लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का का दूसरा दिन बहुत...