मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ का आयोजन भक्तिमय के साथ किया गया जिसमें मंगल पाठ वाचिक डिंपल अग्रवाल द्वारा किया गया ।
उन्होंने अपने मधुर और भावपूर्ण भजनों से समस्त दादी भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनकी ओर से प्रस्तुत भजनों की भक्तों ने मुक्तकंठ से सराहना की। पूनम अग्रवाल ने बताया कि भक्तों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दादी को रिझाया। जिन्हें उपस्थित भक्तों ने खूब सराहा। इस अवसर पर दादी के दरबार को आकर्षक और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मंगल पाठ में 300 से अधिक दादी भक्तों ने सहभागिता की। श्री दादी जी मित्र मंडल ने दादी का मंगल पाठ कर छप्पन भोग लगाए। हल्दी व मेहंदी की रीत रिवाज निभाई गई। महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई। श्रद्धालुओं ने राणी सती दादी की कथा सुनी और उनकी महिमा का गुणगान किया। मंगल पाठ के अवसर पर राणी सती दादी के मंदिर में विशेष पूजा की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर दिनेश अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, अनुराग साहू, आशीष अग्रवाल, महेश गर्ग, पंकज मिश्रा, बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।





