चारपाई पर सो रही दादी और पोती की सिर कुचलकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव हयात नगर में शुक्रवार रात महिला और उसकी पोती की सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, घर में चारपाई पर सो रही 55 वर्षीय गीता देवी और उनकी तीन वर्षीय पोती कल्पना की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। घटना के समय गीता देवी के पति रामनाथ काम पर गए हुए थे।

पुलिस का कहना है कि परिवार की पास के ही कसवा साखनू के रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। सिंह ने बताया कि 10 साल पहले रामनाथ के लड़के और प्रेमपाल की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग के चलते दोनों परिवारों में विवाद हो गया था और तभी से रंजिश चली आ रही है।

रामनाथ ने प्रेमपाल और उसके बेटे ब्रजेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रामनाथ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जारी, अब तक 10 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुम्भनगर. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती...

लॉस एंजिलिस : उत्तरी क्षेत्र में लगी भीषण आग तेजी से फैली, 50 हजार से अधिक लोगों को घर छोड़ने का आदेश

कैलिफोर्निया। अमेरिका में लॉस एंजिलिस के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में लगी भीषण और तेजी से फैलती आग के कारण बुधवार को वहां रहने वाले...

भारत के स्टार खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक वापसी, नहीं चला किसी बल्ला

मुंबई। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे स्टार भारतीय खिलाड़ियों की रणजी ट्रॉफी में वापसी निराशाजनक रही और वे गुरुवार को अपनी...

Latest Articles