back to top

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत

लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में भव्य शोभायात्रा, हनुमान सेतु से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा परिसर तक अपने पूर्ण वैभव, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा के माध्यम से नव उद्घाटित ग्रीन कोरिडोर का स्वागत, सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने पुष्प वर्षा कर किया। इस शोभायात्रा में महिलाओं के हाथों में झांझ, मंजीरा, डमरू, शंख, धर्मध्वज था। इसमें देवी देवता बने बच्चे भी आकर्षण का केन्द्र बनें। इसमें एंजल वर्मा देवी मां, वीरा वर्मा अप्सरा, रक्षा शर्मा और अग्रिमा चौरसिया भारत माता बनी थीं। डीजे के भक्तिमय भजनों ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। सुंदरकांड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान के अंतर्गत विभिन्न शक्तिपीठों की महिलाएं सपना गोयल की अगुआई में अभियान की पारंपरिक पीत वर्णी साड़ी पहन कर शामिल हुईं। सपना गोयल ने इस अवसर पर कहा कि चैत्र नवरात्र के साथ आने के कारण, हिन्दू नव वर्ष, शक्ति, साधना और अनुशासन के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। ऐसे में वह सभी देशवासियों के लिए कामना करती हैं कि हिन्दू नव वर्ष उनके लिए सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। विश्व में शान्ति और देश में उन्नति हो। सुंदरकांड के आशीष से सभी का जीवन ही सुंदर बन जाए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि व भारतीय संस्कृति उन्नायक एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने इस यात्रा को केसरिया धर्म ध्वज दिखा कर रवाना किया। इसके आरंभ में नारियल फोड़ कर सर्वमंगल की कामना भी की गई। इसके साथ ही आमंत्रित अतिथियों को आध्यात्मिक स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इस अवसर पर संदीप बंसल ने सुन्दरकांड महा अभियान की संचालिका सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने का आवाह्न भी किया। उन्होंने बताया कि हिन्दू नववर्ष पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है। जगह-जगह लोगों ने इस यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। शोभायात्रा का मार्ग शंखध्वनि, झांझ, मंजीरे के साथ सुंदरकांड महाअभियान, भारत वर्ष की बने पहचान के जयघोष के साथ गूंज उठा था।

RELATED ARTICLES

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....

जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के बीच श्रीकृष्ण ने की माखन की चोरी

तुलसी रंगमंच पर चल रही श्रीकृष्ण लीलालखनऊ। श्री ऐशबाग रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के दूसरे...