back to top

ग्रेस किम ने जीता पहला अमुंडी एवियन चैंपियनशिप का खिताब

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने 28वें स्थान पर किया प्रतियोगिता का समापन

ऐक्स-लेस-बेन्स (फ्रांस)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के अंतिम दौर में दो ओवर 73 का स्कोर करते हुए कुल पांच अंडर 279 के स्कोर के साथ प्रतियोगिता का समापन संयुक्त 28वें स्थान पर किया। हालांकि वह शीर्ष 10 में जगह बनाने से चूक गईं, लेकिन यह टूर्नामेंट में उनका अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

पिछले वर्ष अदिति ने इस प्रतियोगिता में संयुक्त 17वां स्थान हासिल किया था। इस बार उन्होंने शुरुआत में लगातार नौ पार खेलते हुए स्थिरता दिखाई, लेकिन उसके बाद लगातार चार बोगी के कारण उनकी रफ्तार थम गई। हालांकि उन्होंने 17वें और 18वें होल पर बर्डी के जरिए वापसी की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दूसरी ओर, भारत की दीक्षा डागर कट में जगह नहीं बना सकीं। प्रतियोगिता का खिताब ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस किम ने जीता, जिन्होंने प्लेऑफ में विश्व की नंबर दो खिलाड़ी जीनो थिटिकुल को हराकर अपना पहला मेजर खिताब हासिल किया। यह मुकाबला एवियन रिसोर्ट गोल्फ क्लब में खेला गया। ग्रेस किम की यह जीत उनके करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...