back to top

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजभवन में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने आयुर्वेद पर आधारित पाण्डुलिपियों और प्रमुख ग्रंथों पर केंद्रित एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह प्रदर्शनी प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित की गयी। उन्होंने ‘भारत के प्राणाचार्य’ और ‘दुर्लभ पाण्डुलिपियों में आयुर्वेद’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।
राज्यपाल ने अतिथि पुस्तिका में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए लिखा कि ‘भगवान धन्वंतरि हमारे आयुर्वेद के भगवान हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन आयुर्वेद, दवाई और सुश्रूषा में व्यतीत किया। मनुष्यता के लिए जीवनदायिनी हैं आयुर्वेद की दवाइयां। मैं महान आयुर्वेदाचार्य को प्रणाम करती हूं।’
मुख्यमंत्री ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि ‘धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राजभवन परिसर में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा स्थापना तथा आयुर्वेद से संबंधित प्रदर्शनी अत्यंत रोचक एवं प्रेरणास्पद है। राज्यपाल के सान्निध्य में यह कार्यक्रम अत्यंत महत्व का हो गया है।’
इस मौके पर राजभवन परिसर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इलायची व लौंग के पौधों का रोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 नीलकंठ तिवारी, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ धरम सिंह सैनी, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव आयुष डाॅ प्रशांत त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...