back to top

कोरोना महामारी के जांच का दायरा बढ़ायेगी सरकार : योगी आदित्यनाथ

बस्ती/ गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविचार को गोरखपुर और बस्ती जिलों का दौरा किया और कोरोना रोगियों के उपचार के संदर्भ में जानकारी ली। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बस्ती में मुख्यमंत्री कहा कि सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए कोरोना की जांच को अधिक बढ़ावा देगी। सरकार चाहती है कि मण्डल व जिले स्तर पर कोरोना की जांच की सुविधायें मिल सकें।

जिला चिकित्सालय बस्ती में कोरोना जांच मशीन ट्रू नेट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जनसाधारण के सहयोग की भी आवश्यकता है। प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर पूरा ध्यान देगी तथा कोरोना के जांच के दायरे को बढ़ाया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में करीब 1.50 बजे स्टेट प्लेन से स्थानीय पुलिस लाइन में उतरे जहां पर बस्ती मण्डल के पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम ने जिलाचिकित्सालय बस्ती में कोरोना जांच के लिए लगायी गयी मशीन का उद्घाटन किया तथा कहा कि नई मशीन टू नेट से कोरोना मरीजों के सेम्पुल की जांच अब जिलाचिकित्सालय में हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इमरजेन्सी वार्ड में पहुंचकर भर्ती रोगियों का भी हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस महामारी से निपटने के लिए विशेष सतर्कता एवं जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से काम करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, दयाराम चौधरी तथा अन्य लोगों से भी विकास कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की। हरैय्या के विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर हरैय्या विधान सभा क्षेत्र के माझाकिता अव्वल में निर्माणाधीन पुल के एप्रोच मार्ग के निर्माण में आने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

उन्होने बताया कि माझाकिता अव्वल के सरयू नदी के बनने वाले पुल पर करीब 25 से 30 गांव राजस्व गांव जुड़ते हैं जिसमें पुल का निर्माण किया जा चुका हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण एप्रोच मार्ग का निर्माण नही हो पा रहा है। उन्होंने मखौड़ाधाम के सुन्दरीकरण के सम्बन्ध में भी ज्ञापन दिया।

जिले के अधिकारियों से बैठक में मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होने कहा कि इस महामारी से उत्पन्न हुए संकट के लिए प्रत्येक स्तर पर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को गांव में मनरेगा के तहत रोजगार दिलाने तथा समाज के गरीब व कमजोर लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से जिलाचिकित्सालय सड़क मार्ग से पहुंचे। उन्होंने लोगों से अनलाकडाउन नियमों का पालन करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर पर मण्डलायुक्त अनिल सागर, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे।

योगी आदित्यनाथ बस्ती के बाद गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोराना जांच की वजह से कोई सर्जरी रुकनी नहीं चाहिए। हर सर्जरी के पहले कोरोना जांच जरूर करा लें। इसीलिए ट्रू नेट मशीन दी गई, ताकि जांच जल्दी हो सके। कुल 6 मिनट मुख्यमंत्री गोरखपुर जिला अस्पताल में रहे। उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण किया।

सीएम योगी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ सतीश कुमार श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी को कोरोना के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से पूछा कि आप कोविड मरीजों की कैसे पहचान करते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग मरीज के लक्षणों व उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उसकी जांच कराते हैं। पॉजिटिव आने पर उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर देते हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन व पुलिस के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...