back to top

गाजीपुर का नाम गाधीपुरी कर उसका प्राचीन गौरव लौटाए सरकार : भाजपा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने गाजीपुर का प्राचीन गौरव लौटाने के लिए उसका नाम बदलकर गाधीपुरी करने की मांग करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को एक पत्र भेजा है।

श्रीवास्तव ने बताया कि प्राचीन काल में महर्षि विश्वामित्र के पिता राजा गाधी की राजधानी गाधीपुरी था जिसक अपना वैभवशाली अतीत रहा है। उन्होंने कहा कि बाद में मुस्लिम आक्रांता मुहम्मद बिन तुगलक के सिपहसालार गाजी के नाम पर इस नगरी का नाम गाजीपुर कर दिया गया था।

भाजपा नेता ने बताया कि गाजीपुर को उसका प्राचीन गौरव लौटाने के लिए वह काफी समय से प्रयासरत हैं और इसी संदर्भ में उन्होंने मौर्य से मिल कर उन्हें गाजीपुर जी जनता की भावना से अवगत कराते हुए यह अनुरोध पत्र सौंपा है।

भाजपा पदाधिकारी के जिले का नाम बदलने के इस प्रस्ताव का कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लल्लन कुमार ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार इस माह के अंत में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है। सरकार ने जगहों के नाम बदलने के अलावा कोई और काम नही किया है।

युवाओं, छात्रों और किसानों की समस्याओं की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। प्रदेश की जनता सरकार की इस नाकामयाबी को बहुत ध्यान से देख रही है और 2022 के चुनाव में इसका माकूल जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...