back to top

भारत सरकार की सलाह,अभी वेनेजुएला जाने से बचें

नयी दिल्ली। भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेजुएला की स्थिति को देखते हुए वहां गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी।मंत्रालय ने यह परामर्श वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर जारी किया।

विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि कराकस में बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमलों के दौरान मादुरो को पकड़ लिया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा,वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वहां सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सख्ती से सलाह दी जाती है।

बयान में कहा गया, जो भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने, अपनी गतिविधियां सीमित रखने और कराकस स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।वेनेजुएला में लगभग 50 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और 30 भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। रूस और चीन सहित कई प्रमुख देशों ने मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिये जाने की कार्रवाई के लिए वॉशिंगटन की आलोचना की है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े गिरोहों को समर्थन देने के आरोपों में मुकदमे का सामना करना होगा।

RELATED ARTICLES

वर्दी के पीछे छिपा गद्दार… आगरा का नौसेना जवान ISI के लिए कर रहा था जासूसी, ATS ने बिछाया जाल

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राष्ट्र सुरक्षा में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

वर्दी के पीछे छिपा गद्दार… आगरा का नौसेना जवान ISI के लिए कर रहा था जासूसी, ATS ने बिछाया जाल

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से राष्ट्र सुरक्षा में सेंध लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...