back to top

अवैध खेती व तस्करी को लेकर सरकार बेहद गंभीर : दुर्गा शंकर

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग, अवैध खेती व तस्करी को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। नशे की आदत युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचाती है। नार्को की जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय समिति की नियमित बैठक आयोजित की जाये और कारगर योजना व रणनीति बनाकर लोगों को जागरूक किया जाये और इसके प्रचलन को बंद कराया जाये।

मुख्य सचिव गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 22 जुलाई को 30 करोड़ व 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधों को रोपण किया जाना है। इस अभियान को उत्सव के रूप में मनायें। पौधों के साथ फोटो को हरितिमा एप पर अपलोड करायी जाये। विधिवत योजना एवं रणनीति के साथ इस अभियान को सफल बनाया जाये और निर्धारित लक्ष्य से 10-20 प्रतिशत अधिक पौधारोपण कराने के प्रयास किये जायें।

उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली के बचाव के तरीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है। विभिन्न प्रचार माध्यमों से वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाये। उन्होंने बताया कि ऊंची इमारतों पर लाइटिंग अरेस्टर लगाने से आसपास क्षेत्र में आकाशीय बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने जनपद की ऊंची इमारतों को चिन्हित कर उनमें लाइटिंग अरेस्टर लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आॅपरेशन कायाकल्प के तहत मार्च 24 तक सभी विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल, पाइप वाटर सप्लाई, विद्युत संयोजन, दिव्यांग फ्रैंडली शौचालय से संतृप्तिकरण का लक्ष्य रखा गया है।

इसी प्रकार प्रदेश के 18 नगर निगम वाले जिलों के शहरी क्षेत्र में अवस्थित विद्यालयों को 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधायों से शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण की कार्यवाही सितम्बर 23 तक पूर्ण करायी जाये। उन्होंने कहा कि अलंकार परियोजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों को 16 इंडीकेटर्स से संतृप्त करने के कार्य में नियमित समीक्षा कर तेजी लायी जाये। लर्निंग आउटकम बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति के भी प्रयास सुनिश्चित किये जायें। बैठक में बताया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिये प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2.36 लाख टैबलेट सितम्बर 23 उपलब्ध कराए जाएंगे। 21,800 स्मार्ट क्लासेज एवं 4053 आईसीटी लैब्स जुलाई, 2023 तक स्थापित किये जायेंगे।

इससे पूर्व मंडलायुक्त चित्रकूट ने ‘औद्यानिक फसलों का विस्तार, बुंदेलखण्ड के आर्थिक समृद्धि का आधार’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर ने ‘मत्स्य पालन’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि पीएम मत्स्य संपदा योजना व बैंकों के माध्यम से मछली पालकों को सुगमता से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन आन्द्रा वामसी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद, राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार, निदेशक सूडा डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुडुचेरी पहुंचने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने यहां बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा,...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...