back to top

गोवंश संरक्षण के नाम पर फसल बर्बाद करने पर तुली है सरकार : अजय कुमार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार जो कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर किसानों की फसलें बर्बाद कर देने पर तुली है। प्रदेश के समस्त जनपदों में आवारा गौवंश किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान छुट्टा पशुओं से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्थिति यहां तक आ गयी है कि अवारा पशु कई जनपदों में किसानों की मौत का कारण बन चुके हैं। गोण्डा के परशपुर में एक किसान को छुट्टा सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला और इस प्रकार की घटनाएं आये दिन समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं।

अजय कुमार ने कहा कि परेशान किसान सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टा जानवरों को कैद कर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं क्योंकि सरकार छुट्टा जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए तार के बाड़ लगाने की अनुमति नहीं दे रही है। एक किसान का पूरा जीवन उसके द्वारा उत्पादित फसल पर ही आधारित होता है उसी से वह अपने परिवार का पालन-पोषण, दवाई और बच्चों की पढ़ाई और हर जरूरतों की पूर्ति करता है। वही फसल छुट्टा जानवरों की भेंट चढ़ रही है ऐसे में हमारे प्रदेश का किसान खुद को बहुत ही निराश और हताश महसूस कर रहा है। ज्ञात हो कि इस सम्बन्ध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सरकार को सचेत कर चुकी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि रबी सीजन में किसानों के लिए आवारा पशु तबाही का कारण बन गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जब तक समुचित गौशालाओं का बेहतर प्रबंधन नहीं हो पाता तब तक सरकार छुट्टा पशुओं से पीड़ित किसानों को रखवाली भत्ता दे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस पत्र की कड़ी निन्दा की है जिसमें पढ़े लिखे ऊजार्वान युवा इंजीनियरों को छुट्टा जानवरों को पकड़ने और उन्हें नियंत्रित करने में लगाया गया है। उन्होने कहा कि यह हमारे देश के युवा प्रतिभाओं की योग्यता और प्रतिभा का अपमान है।

अजय कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलों को अवारा पशुओं से बचाने के लिए जो योजना बनायी और बजट का जो प्राविधान किया है वह बहुत नाकाफी है क्योंकि उसके मुकाबले में प्रदेश का क्षेत्रफल और छुट्टा जानवरों की तादाद सरकार के अनुमान से कहीं बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि सरकार की तमाम घोषणाओं के बाद हमारे परेशान हाल किसानों को कहीं से भी राहत नहीं मिल पा रही है और यह समस्या दिनों-दिन और अधिक विकराल होती जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि गौ संरक्षण और समुचित व्यवस्था के लिए प्रदेश की योगी सरकार कांग्रेस शासित राज्यों खासकार छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों से प्रेरणा ले और गौ वंश के संरक्षण और छुट्टा जानवरों से फसलों की बबार्दी को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाये और किसानों को समुचित आर्थिक मदद मुहैया कराते हुए फसलों को बचाने के लिए किसानों को तारों का बाड़ लगाने की तत्काल अनुमति प्रदान करे।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...