back to top

लॉकडाउन पर सरकार के पास रणनीति नहीं : सोनिया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लॉकडाउन से बाहर आने के लिए सरकार के पास कोई रणनीति नहीं होने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि संकट के इस समय भी सारी शक्तियां प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक सीमित हैं। प्रमुख विपक्षी दलों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में संघवाद की भावना को भूला दिया गया है और विपक्ष की मांगों को अनसुना कर दिया गया।

उन्होंने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध को 21 दिनों में जीतने की प्रधानमंत्री की शुरुआती आशा सही साबित नहीं हुई। ऐसा लगता है कि वायरस दवा बनने तक मौजूद रहने वाला है। मेरा मानना है कि सरकार लॉकडाउन के मापदंडों को लेकर निश्चित नहीं थी। उसके पास इससे बाहर निकलने की कोई रणनीति भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करने और फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पांच दिनों तक इसका ब्यौरा रखे जाने के बाद यह एक क्रूर मजाक साबित हुआ।

सोनिया के मुताबिक, हममें से कई समान विचारधारा वाली पार्टियां मांग कर चुकी हैं कि गरीबों के खातों में पैसे डाले जाएं, सभी परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाए और घर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को बस एवं ट्रेन की सुविधा दी जाए। हमने यह मांग भी की थी कि कर्मचारियों एवं नियोजकों की सुरक्षा के लिए वेतन सहायत कोष बनाया जाए। हमारी गुहार को अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कहा, कई जानेमाने अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है कि 2020-21 में हमारे देश की विकास दर-5 प्रतिशत हो सकती है। इसके नतीजे भयावह होंगे।

सोनिया ने कहा, मौजूदा सरकार के पास कोई समाधान नहीं होना चिंता की बात है, लेकिन उसके पास गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति करूणा का नहीं होना हृदयविदारक बात है। उन्होंने आरोप लगाया, सरकार ने खुद के लोकतांत्रिक होने का दिखावा करना भी छोड़ दिया है। सारी शक्तियां पीएमओ तक सीमित हो गई हैं। संघवाद की भावना जो हमारे संविधान का अभिन्न भाग है, उसे भूला दिया गया है। इसका कोई संकेत नहीं है कि संसद के दोनों सदनों या स्थाई समितियों की बैठक कब बुलाई जाएगी। सोनिया ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा, रचनात्मक आलोचना करना, सुझाव देना, और लोगों की आवाज बनना हमारा कर्तव्य है। इसी भावना के साथ हम बैठक कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ धन शोधन की जांच...

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...