back to top

खीर खाकर पाया आशीर्वाद, मां लक्ष्मी को किया प्रसन्न

शरद पूर्णिमा पर हुआ पंच मेल, खीर प्रसाद का वितरण, घरों व मंदिरों में हुए कई अनुष्ठान

लखनऊ। शरद पूर्णिमा पर रविवार को लोगों ने घरों में चावल की खीर चांदनी के नीचे अमृत आशीर्वाद के लिए रखी। वहीं, बंगाली समाज में यह दिन लक्ष्मी पूजन के रूप में मनाया गया। राजधानी के बंगाली क्लब, रविन्द्रपल्ली, कैण्टोमेन्ट दुर्गापूजा, गोमती नगर, कालीबाड़ी जोगिन्दर पाठक रोड, विक्ट्री इलेवन रोड, चारबाग सेवा आश्रम, मॉडल हाउस, विद्यान्त कालेज, इंदिरानगर जहां दुर्गा पूजा के पंडाल लगे थे, वहां कोजागरी पूजन किया गया। इसके अलावा कैसरबाग कालीबाड़ी में कलश पूजन किया गया।

कालीबाड़ी में चढ़े नारियल के लड्डू:
कैसरबाग स्थित कालीबाड़ी में नारियल के लड्डू बंगाली समाज में नारकोल नाडू चढ़ाए गए। पूर्णिमा पर कोजागरी मां लक्ष्मी का पूजन लोखी पूजो नाम से किया गया। घट पूजन के तहत मक्खन, केला, मिठाई संग मां को पुलाव, पनीर खीर, भाजा, चटनी पापड़ का भोग लगाया गया। रात 8 से 9 बजे तक हवन पूजन आदि अनुष्ठान हुए। इसके बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया।

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की लक्ष्मी पूजा:
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी विकल्प खण्ड-2 गोमती नगर स्थित दुगार्पूजा स्थल पर आज शाम माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गयी पूजा मे नीरा सिन्हा वर्षा संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक, लीपिका उकील सहित कमेटी के सभी सदस्य एंव भक्त उपस्थित रहे। पूजा मे समस्त लखनऊ वसियो के कल्याण की मनोकामना भी की गयी, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी परिवार की तरफ से भोग वितरण भी किया गया जो देर रात तक चलता रहा तथा समस्त भक्तो ने भोग गर्हण भी किया।

गणेशगंज ग्रेन मार्केट में हुई पूजा:
श्री महासरस्वती पूजा समिति की ओर से गणेशगंज ग्रेन मार्केट में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ। इसी क्रम में लक्ष्मी पूजा हुई। यहां पर पहली बार मां दुर्गा सपरिवार विराजीं। इसी क्रम में शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा कोजागिरि लक्ष्मी पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देवी लक्ष्मी का आवाह्न करके उनकी शोडशोपचार विधि से पूजन अर्चन किया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण, भंडारा हुआ।

एक साल पुरानी प्रतिमा का होता है विसर्जन
बंगाली समाज में परंपरा है कि शरद पूर्णिमा पर एक साल पुरानी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। एक साल तक प्रतिमा पूजा कमिटी के किसी सदस्य के यहां सुरक्षित रखी जाती है। सोमवार को पिछली साल की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। वहीं अगले साल के लिए यहां इको फ्रेंडली प्रतिमा का पूजन किया गया, जिसे अनिल पाल ने तैयार किया है। ढाई फुट की इस सुंदर प्रतिमा का पूजन दो शंखों से किया गया। मॉडल हाउस में मित्रों संघ की ओर से लक्ष्मी मां का फूलों से भव्य दरबार सजाया गया था। भक्तों ने मां को झूरी भाजा, पुलाव, मटर पनीर, टमाटर इमली की चटनी का भोग लगाया।

कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन
कैण्टोमेन्ट पूजा एवं सेवा समति के तत्वाधान में बुधवार कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा के बाद के बाद पहली शरद पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। पूजा कोलकाता से आये पूरोहित नयन चक्रवर्ती द्वारा की गयी एवं फल प्रसाद के साथ भोग प्रसाद व भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमे खिचोरि, चचूड़ी, लाबरा, चोटनी, पायस (खीर) का वितरण किया गया। लक्ष्मी माँ को नारियल के लडडू खील ,लावा ,चूरा और गुड़ के लड्डओं भोग लगाया गया। रात में खुले आसमां के नीचे खीर रखते हैं क्योंकि रात में अमृत की वर्षा होती है। जिसमे लगभग 250 भक्त लक्ष्मी माँ का भोग ग्रहण करेगे। जिसमे फौजी भाइयो तथा सिविलियन एवं हर वर्ग की महिलाओ, बच्चों एवं पुरुष उपस्थित होगे।

RELATED ARTICLES

शरद पूर्णिमा : दीयों के रोशनी से जगमग हुआ गोमती घाट

महंत देव्यागिरी महाराज ने की गोमती मैया की आरतीशरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को खीर का भोग लगायामहर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण भी किया...

शैल उत्सव : प्राचीन कलाओं में से एक है मूर्तिकला

अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर का तीसरा दिन लखनऊ। मूर्तिकला प्राचीन कलाओं में से एक है। प्रागैतिहासिक काल से ही मूर्तिकला मानव अभिव्यक्ति का एक साधन...

सनातनी मातृशक्तियों के सुंदरकांड ने किया हजारों भक्तों को प्रेरित

तृतीय सामूहिक मासिक सुंदरकांड पाठ 19 नवम्बर को होगा लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में भव्य राम मंदिर...

Latest Articles