back to top

गोरखपुर: सपा प्रत्याशी का दावा- निषाद पार्टी ने BJP से पैसा लेकर गठबंधन छोड़ा

गोरखपुरा लखनऊ। गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम भुवल निषाद ने शनिवार को दावा किया कि निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें भाजपा से कथित रूप से काफी पैसा दिया गया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1111623371228413953

गोरखपुर के वर्तमान सांसद

हालांकि, सपा प्रत्याशी के इस दावे को संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद ने सिरे से खारिज कर दिया। संजय निषाद पर कड़ा प्रहार करते हुए सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राम भुवल निषाद ने कहा, संजय निषाद ने केवल पैसे के लिए पाला बदला जो उन्हें भाजपा द्वारा दिया गया है। वह धोखेबाज है और समाज के सम्मान के लिए कभी नही लड़ सकते। गोरखपुर के वर्तमान सांसद प्रवीण निषाद ने कहा, उन्होंने (सपा) ने मुझे अंधेरे में रखा, मुझसे कहा कि चुनाव की तैयारी करो और उसी समय राम भुवल निषाद को पार्टी का प्रत्याशी बना दिया। जहां तक भाजपा से पैसे लेने का आरोप राम भुवल निषाद लगा रहे हैं वह पूरी तरह से आधारहीन है।

उन्होंने दावा किया कि…

उन्होंने दावा किया कि उनकी मांग, कि निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति श्रेणी में शामिल किया जाए, को प्रदेश सरकार ने मान लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर तथा कानपुर लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। वहीं, मुरादाबाद से अपना प्रत्याशी बदल दिया। सपा द्वारा शनिवार को जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने गोरखपुर सीट से राम भुआल निषाद को टिकट दिया है। निषाद गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा बनने के पूर्व कौड़ीराम विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। वह वर्ष 2007 में बनी बसपा सरकार में मत्स्य राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

सपा ने यह निर्णय ऐसे वक्त लिया है

निषाद का गोरखपुर और आस-पास अपनी बिरादरी में खासा असर माना जाता है। सपा ने यह निर्णय ऐसे वक्त लिया है जब पिछले दिनों ही पार्टी के समर्थन का एलान करने वाली निषाद पार्टी ने कुछ मतभेदों के कारण शुक्रवार रात उससे नाता तोड़ लिया। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद इस वक्त गोरखपुर से सांसद हैं, जो पिछले साल हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार के तौर पर सपाबसपा गठबंधन की मदद से जीते थे। सपा ने मुरादाबाद से पूर्व में घोषित प्रत्याशी नासिर कुरैशी के स्थान पर अब एस.टी. हसन को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, सपा ने कानपुर सीट से राम कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...