back to top

कथक, श्रीराम चरित्र नाटिका के साथ गोमती की उतारी आरती

सनातन महासमागम और आदि गंगा मां गोमती महाआरती का आयोजन
लखनऊ। सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल वाटिका गोमती तट पर शरद पूर्णिमा पर सनातन महासमागम और आदि गंगा मां गोमती महाआरती का आयोजन हुआ। कथक, श्रीराम चरित्र नाटिक और सम्मान समारोह के साथ आदि गंगा मां गोमती की आरती उतारी गई।
मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि व शंखनाद के साथ सात मंचों से स्वामी आनंद नारायण, स्वामी हरेंद्र नाथ, पूर्व आईएएस जगन्नाथ सिंह व देवेंद्र शुक्ल के सानिध्य में आरती हुई। मृदंग, मंजीरा, ढोल, तासे, शंख की ध्वनि से घाट गुंजायमान रहा। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने बताया कि सुमित सिंह ने कथक, मोनिका अग्रवाल ने गणेश वंदना की। समापन पूनम बिष्ट के कथक नृत्य से हुआ। फिर श्रीराम चरित्र नृत्य नाटिका का भव्य मंचन सत्य समर्पण निर्देशक अमित दीक्षित राम के नेतृत्व में हुआ। नैतिक सिंह, आस्था मिश्रा समेत दूसरे कलाकारों ने मनमोहक रामलीला की प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ समाजसेवियों में आईएएस जगनाथ सिंह, राष्ट्रकवि डॉ. वेदव्रत बाजपेयी, अधिवक्ता एलएम जोशी, आदित्य द्विवेदी, पवन शर्मा, विभांशु मणि त्रिपाठी, गौरव श्रीवास्तव, विवेक शाही को सनातन शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। हिन्दू कामगारों में अवधेश, शंभूनाथ आदि को सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान से पूर्व 15 विशिष्ट समाजसेवियों का जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ मनाई गई। बहराइच और देवरिया जैसी घटनाओं के विरोध को लेकर संकल्प कराया गया। हस्ताक्षर अभियान के साथ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। दंगा मुक्त प्रदेश बनाए जाने के लिए संकल्प दीपों से सभी भक्तों को संकल्प कराया।

RELATED ARTICLES

करवा चौथ : सास को सरगी देने से मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

लखनऊ। उत्तर भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में से करवा चौथ प्रमुख त्योहार है । करवाचौथ के दिन विवाहित स्त्रियां पूरा दिन निर्जला...

वाल्मीकि जयंती पर बालाजी मंदिर में रामायण पाठ

भगवान राम का अनुसरण करना शुरू कर दिया लखनऊ। दशहरे के पश्चात अश्विनी मास की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जयंती एक त्योहार के रूप में...

ऐसे गुर कउ बलि बलि जाइए… शबद कीर्तन से संगत हुई मुग्ध

यहियागंज और नाका गुरुद्वारा में मना कार्तिक माह संक्रांति पर्वलखनऊ। शहर के दो प्रमुख गुरुद्वारा में कार्तिक माह संक्रांति पर्व श्रद्धा व सत्कार के...

Latest Articles