शुल्क युद्ध के बीच भारत के लिए सुनहरा अवसर, खिलौना निर्यात में बन सकता है वैश्विक केंद्र

कोलकाता। अमेरिका-चीन के बीच शुल्क युद्ध के तेज होने के साथ ही भारतीय खिलौना उद्योग के खिलाड़ी इसे एक सुनहरा अवसर मान रहे हैं। उनका मानना है कि यह स्थिति भारत को विशेषरूप से अमेरिका के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित कर सकती है। एक व्यापार संगठन के अधिकारी ने रविवार को यह बात कही। अमेरिका ने हाल में चीन से खिलौनों के आयात पर 145 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाया है-जो वैश्विक खिलौना व्यापार को नया आकार दे सकता है।

एक अधिकारी ने कहा कि चीन, जिसके पास पहले अमेरिका के खिलौनों के आयात का लगभग 77 प्रतिशत हिस्सा था, उच्च शुल्क के कारण उसके निर्यात में महत्वपूर्ण गिरावट आने की उम्मीद है। इससे वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं के लिए जगह खुल जाएगी। टॉय एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अक्षय बिंजराजका ने बताया कि भारत खाली हुए स्थान को भरने के लिए अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा, अमेरिका का खिलौना बाजार लगभग 41.7 अरब डॉलर का है। यह भारतीय विनिर्माताओं के लिए बड़ा अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादक अब चीन के खिलौनों को गुणवत्ता और मूल्य के मोर्चे पर चुनौती दे सकते हैं। भारत का खिलौना निर्यात पहले से ही लगातार बढ़ रहा है। यह 2014-15 के चार करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023-24 में अनुमानित 15.2 करोड़ डॉलर हो गया है। वहीं दूसरी ओर चीन से भारत का खिलौना आयात 2019-20 के 23.5 करोड़ डॉलर से घटकर 2023-24 सिर्फ 4.1 करोड़ डॉलर रह गया है। भारत द्वारा सख्त नियंत्रक उपाय लागू करने और घरेलू स्तर पर खरीद बढ़ाने से चीन से खिलौना आयात में उल्लेखनीय गिरावट आई है। बिंजराजका ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक समर्पित क्लस्टर विकसित करके राज्य के खिलौना उद्योग का समर्थन करने की भी अपील की है। यह उद्योग की लंबे समय से मांग रही है।

RELATED ARTICLES

उत्तरकाशी : किराने का सामान ले जा रही पिकअप वाहन खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में सोमवार को एक पिकअप वाहन के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिला...

डॉक्टर को प्रोफेसर पत्नी की चरित्र पर था शक, भाई के साथ मिलकर मार डाला, गिरफ्तार

नागपुर। पुलिस ने नागपुर में एक महिला डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने का दावा करते हुए मामले में पति और उसके भाई को...

आज यूपी बीमारू राज्यों की कतार में नहीं खड़ा है, फिक्की के कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्यों की कतार में नहीं खड़ा है, बल्कि...

Latest Articles