back to top

मुंबई में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 11 लोग गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीआरआई के एक अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि भारत में सोने की तस्करी करने और इसे ग्रे मार्केट (अवैध कारोबार से जुड़ा बाजार) में बेचने की एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें आयात नियमों का उल्लंघन किया गया और सरकारी राजस्व की चोरी की गई। तस्करों के पास से 15 करोड़ रुपये का सोना बरामद भी किया गया है।

डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई को मुंबई में सोने की तस्करी और इस धातु को पिघलाने वाले गिरोह के संचालन के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर, डीआरआई की टीमों ने सोमवार को शहर में चार स्थानों पर एक साथ तलाशी ली, जिसमें सोने को पिघलने वाली दो अवैध इकाइयों और दो अपंजीकृत दुकानों का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पूरी तरह सक्रिय इकाई मिली, जहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाकर अन्य रूपों जैसे बार में परिवर्तित किया जा रहा था। सोना पिघलाने वाली इकाइयों से कुल 6.35 किलोग्राम सोना जब्त किया गया तथा भट्टियों का संचालन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सरगना से जुड़ी दो दुकानों पर की गई तलाशी में 5.53 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गर्इं। उन्होंने बताया कि डीआरआई ने कुल मिलाकर 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना और 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी जब्त की। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

जुबली हिल्स उपचुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार की बीआरएस प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त

हैदराबाद। जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शुक्रवार को पांच दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार वी नवीन यादव अपनी...

ठाणे: आनलाइन शेयर कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति से 3.96 करोड़ रुपये ठगे

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति से आनलाइन शेयर कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग 3.96 करोड़ रुपये ठग...

निर्णायक बढ़त के साथ NDA में जश्न, तेजस्वी-खेसारी लाल-तेज प्रताप पिछड़े, मैथिली ठाकुर आगे

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना के शुक्रवार को प्रारंभिक रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122...

पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका टीम की सुरक्षा सेना को सौंपी

रावलपिंडी। इस्लामाबाद में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना प्रमुख असीम मुनीर के हस्तक्षेप पर पाकिस्तान सरकार ने दौरे पर आई श्रीलंका की...

बुमराह ने सलामी बल्लेबाजों को किया चलता, दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 105/3 रन बनाये

कोलकाता। जसप्रीत बुमराह ने दो शानदार गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट करके अपनी महारत का परिचय दिया जबकि कुलदीप यादव ने कप्तान...

मतगणना के बीच आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा- काउंटिंग में अनियमितताओं का आरोप लगाया

पटना। कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम ने शुकव्रार को मतगणना प्रक्रिया की ईमानदारी पर संदेह जताया। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए...