संबंध बनाने से इनकार करने पर प्रेमी ने महिला पर फेंका तेजाब

शाहजहांपुर (उप्र) तिलहर थानाक्षेत्र में एक महिला पर तेजाब फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने शुक्रवार को बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के कछियाना खेड़ा की 45 वर्षीय एक महिला के वहीं रहने वाले नसीमउल्ला के साथ पांच साल से संबंध थे।

आरोपी ने महिला को बाग में बुलाया

गुरुवार रात आरोपी ने महिला को बाग में बुलाया और वहीं उसके साथ संबंध बनाए। उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दोबारा संबंध बनाने चाहे परंतु महिला ने मना कर दिया।

जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस पर गुस्साए आरोपी ने वहीं रखा तेजाब महिला के पर डाल दिया। शाक्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नसीमउल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

Latest Articles