back to top

गेल से तुलना से खुश हैं पूरन, लेकिन खुद की पहचान बनाना चाहते हैं

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने निकोलस पूरन की तुलना वेस्टइंडीज के साथी क्रिस गेल से की है लेकिन यह युवा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आईपीएल में अपने 4.2 करोड़ रूपए के मूल्य को उचित ठहराना चाहता है। इस 23 साल के खिलाड़ी ने 2015 में गंभीर कार दुर्घटना से वापसी की और वह पिछले 12 महीने में अपने प्रदर्शन से छोटे प्रारूप में अब काफी अहम खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय

उन्होंने पांच महीने पहले चेन्नई में भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 25 गेंद में 53 रन की पारी खेली थी। हेसन ने हाल में उसे युवा गेल कहा था और अब उनसे काफी उम्मीदें लगी हुई हैं लेकिन पूरन दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। इस बांए हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने गेल से तुलना के बारे में पूछे जाने पर पीटीआई से कहा, अभी तक कोई दबाव नहीं है। कोई भी टूर्नामेंट अच्छा करने का मौका होता है।

ईमानदारी से कहूं तो मैं

मैं नई टीम में हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ करना चाहता हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं जितना सर्वश्रेष्ठ कर सकूं, उतना करना चाहूंगा। उन्होंने कहा, अभी तक सफर शानदार रहा है। हर कोई अच्छी तरह से घुल मिल रहा है। गेल जैसे खिलाड़ी का टीम में साथी होना शानदार है। मैंने बीते समय में उनके खेलने के तरीके को देखा है और इस टूर्नामेंट में वैसा ही करने को बेताब हूं।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...