back to top

गाजियाबाद : श्मशान घाट पर छत ढहने से 21 लोगों की मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट पर छत ढह जाने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। पुलिस ने बताया कि जब छत ढही, तो बारिश से बचने के लिए कई लोग उसके नीचे खड़े थे। इनमें से अधिकतर लोग जयराम के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था।

बचाव कर्मी यह सुनिश्चित करने के लिए घंटों तक मलबा हटाते रहे कि कहीं और कोई उसमें फंसा न हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मुरादनगर के उखलारसी भेजी गई है जहां यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने रविवार शाम को बताया कि इस घटना में 21 लोगों की मौत होने के अलावा 20 अन्य को घायल अवस्था में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उनका कहना है कि घायलों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ अन्य को उनके रिश्तेदार घटनास्थल से ले गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। राज्य सरकार ने एक बयान जारी करके बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताया शोक

रविवार को राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल पटेल ने मुरादनगर में शमशान घाट की छत गिरने के हादसे में हुई अनेक लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए, दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट देने को भी कहा है। योगी ने घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस

लखनऊ। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...