back to top

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोह
लखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख कलाकारों, साहित्यकारों और कला प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा सभागार खचाखच भरा नजर आया।समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक मिथिलेश लखनवी ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया, वहीं प्रदीप अली की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। गायिका स्तुति अवस्थी ने अपनी भावपूर्ण गायिकी से माहौल को संगीतमय बना दिया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद मिश्र एडवोकेट ने कहा कि कला और संस्कृति समाज की आत्मा होती है और इन्हीं के माध्यम से हमारी परंपराएं और संस्कार आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सके। उन्होंने यह भी कहा कि कलाकार समाज का दर्पण होता है, जो अपनी कला के माध्यम से समाज की सच्चाई को प्रस्तुत करता है। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संगम बहुगुणा, उपाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव और राजेश जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही। इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी मुकेश वर्मा, ज्ञानेश्वर मिश्रा ज्ञानी, अशोक सिन्हा, शैलेश श्रीवास्तव, अजय द्विवेदी, योगेंद्र जोशी, नवल शुक्ला और प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...

निरहुआ और आम्रपाली की ‘फसल’ का हो रहा है डिजिटल प्रीमियर

इस फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठायालखनऊ। भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रहती है। इसी...